Biodata Maker

15 में से 1 पेनल्टी कॉर्नर भुना पाई भारतीय टीम, जापान से मैच हुआ ड्रॉ

Webdunia
शनिवार, 5 अगस्त 2023 (12:33 IST)
INDvsJPN करीब छह महीने पहले विश्वकप में भारत के हाथों 8-0 से मिली करारी हार को भुलाते हुये जापान ने शुक्रवार को यहां एशियन चैंपियंस ट्राफी में शुक्रवार को शानदार खेल का प्रदर्शन किया और मेजबान टीम को 1-1 की बराबरी पर राेकने में सफलता हासिल की।

इस मुकाबले के बाद भारत अब तक खेले गये दो मैचों में चार अंक अर्जित कर अंकतालिका में मलेशिया के बाद दूसरे स्थान पर है वहीं जापान ने एक अंक के साथ खाता खोल लिया है। जापान के केन नागायोशी ‘हीरो आफ द मैच’ घोषित किये गये जिन्होने भारत के खिलाफ एकमात्र गोल दागा।

इसके बाद भी भारत के हमले जारी रहे वहीं दूसरी ओर जापान के खिलाड़ी भारत के हमलों का बचाव करने में व्यस्त रहे। इस दौरान भारतीय कोच क्रेग फुलटन टीम के प्रदर्शन से असहज नजर आये। मैच के अंतिम क्षणों में नीलकंठ शर्मा जापान की रक्षा पंक्ति को भेदते हुये गोल की ओर बढे। उन्होने गोलकीपर को भी चकमा दे दिया था मगर योशीगावा दीवार बन कर सामने खडे हो गये और भारत की जीत की उम्मीद धराशायी हो गयी।(एजेंसी)

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

14 साल के वैभव सूर्यवंशी बने बिहार रणजी टीम के उपकप्तान

23 साल के हर्षित राणा पर झूठे आरोप लगाना शर्मनाक, गंभीर का श्रीकांत पर पलटवार

इंडोनेशिया से हारने के बाद भी भारत को BWF विश्व जूनियर मिश्रित टीम चैंपियनशिप में मिला एतिहासिक कांस्य पदक

स्मृति मंधाना ने एक साल में 1,000 रन बनाकर इतिहास रचा, वनडे में 5,000 का आंकड़ा पार किया

ग्लेन मैक्सवेल हमेशा बने हैं इस भारतीय स्पिनर के शिकार, अब BBL में होगा मुकाबला

अगला लेख