Asian Games : जॉनसन और महिला रिले टीम ने भारत को दिलाया 'सोना'

Webdunia
गुरुवार, 30 अगस्त 2018 (19:38 IST)
जकार्ता। मध्य दूरी के धावक जिनसन जॉनसन ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए भारत को 18वें एशियाई खेलों की 1,500 मीटर स्पर्धा में गुरुवार को स्वर्ण पदक दिला दिया जबकि महिलाओं की 4 गुना 400 मीटर रिले टीम ने इस कामयाबी को आगे बढ़ाते हुए देश को एक और स्वर्ण पदक दिलाया।
 
 
जॉनसन ने भारत के लिए 12वां और महिला रिले टीम ने 13वां स्वर्ण पदक जीता। भारत ने इसके साथ ही 1982 के नई दिल्ली एशियाई खेलों के अपने प्रदर्शन को पीछे छोड़ दिया। भारत ने तब 13 स्वर्ण सहित 57 पदक जीते थे जबकि इस बार भारत के 13 स्वर्ण सहित 58 पदक हो गए हैं। ओवरऑल एशियाई खेलों में यह तीसरा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन हो गया है।
 
जॉनसन ने इन खेलों में 800 मीटर दौड़ में रजत पदक जीता था लेकिन 1,500 मीटर दौड़ में उन्होंने सुनहरी कामयाबी हासिल की। रियो ओलंपिक में हिस्सा लेने वाले केरल के 27 वर्षीय जॉनसन इस साल राष्ट्रमंडल खेलों में 3 मिनट 37.86 सेकंड का समय लेकर 5वें स्थान पर रहे थे। लेकिन जकार्ता में उन्होंने 3 मिनट 44.72 सेकंड का समय निकाला और अच्छे अंतर के साथ स्वर्ण ले उड़े।
800 मीटर में जॉनसन को दूसरे स्थान पर छोड़ स्वर्ण पदक जीतने वाले मंजीत सिंह 3 मिनट 46.57 सेकंड का समय लेकर चौथे स्थान पर रहे। ईरान के आमिर मोरादी ने 3 मिनट 45.62 सेकंड का समय लिया और रजत पदक जीता। बहरीन के मोहम्मद तियोली ने 3 मिनट 45.88 सेकंड का समय लेकर कांस्य पदक अपने नाम किया।
 
भारत की 4 गुना 400 मीटर महिला रिले टीम ने शानदार प्रदर्शन किया और 3 मिनट 28.72 सेकंड का समय लेकर स्वर्ण जीता। महिला टीम की कामयाबी के बाद 4 गुना 400 मीटर पुरुष रिले टीम ने भी शानदार प्रदर्शन किया और 3 मिनट 01.85 सेकंड का समय लेकर रजत हासिल किया।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

WTC Cycle में भारत का सबसे खराब प्रदर्शन, कुल 10 मैच भी नहीं जीत पाई टीम इंडिया

भारतीय टेस्ट टीम का भविष्य: बल्लेबाजी से ज्यादा चिंताजनक स्थिति गेंदबाजी की

रोहित शर्मा और रविंद्र जड़ेजा आखिरी बार टेस्ट क्रिकेट खेल चुके हैं

विराट कोहली का 'Ego' प्रॉब्लम? नहीं छोड़ पा रहे ऑफ स्टंप की गेंद, सचिन से सीख लेने का सही वक्त

अर्जुन पुरस्कार मेरा मजाक उड़ाने वालों को जवाब है: पैरा शटलर नित्या

अगला लेख