जियो टीवी एप पर होगा प्योंगयोंग खेलों का प्रसारण

Webdunia
गुरुवार, 8 फ़रवरी 2018 (15:02 IST)
मुंबई। दक्षिण कोरिया के प्योंगयोंग में शुक्रवार से शुरू होने वाले शीतकालीन ओलंपिक खेलों का देशभर में सीधा प्रसारण भारत के जियो टीवी एप पर किया जाएगा।
 
भारत में लोकप्रिय जियो टीवी एप को अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) की ओर से शीतकालीन ओलंपिक खेलों के डिजीटल प्रसारण अधिकार दिए गए हैं। जियो टीवी आईओसी के साथ मिलकर भारत में मोबाइल एप पर इन खेलों का सीधा प्रसारण करेगा।
 
दक्षिण कोरिया के प्योंगयोंग में नौ से 25 फरवरी तक शीतकालीन ओलंपिक खेलों का आयोजन होना है जिसमें स्कीइंग, स्केटिंग, ल्यूज, स्की जंपिंग, आइस हॉकी, स्नो बोर्डिंग जैसे 15 विभिन्न खेलों की 102 प्रतिस्पर्धाएं होंगी। खेलों में भारत सहित दुनियाभर से 90 देश हिस्सा ले रहे हैं। इसके अलावा आईओसी के ओलंपिक चैनल पर भी इन खेलों का भारत में सीधा प्रसारण देखा जा सकेगा। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

WTC Cycle में भारत का सबसे खराब प्रदर्शन, कुल 10 मैच भी नहीं जीत पाई टीम इंडिया

भारतीय टेस्ट टीम का भविष्य: बल्लेबाजी से ज्यादा चिंताजनक स्थिति गेंदबाजी की

रोहित शर्मा और रविंद्र जड़ेजा आखिरी बार टेस्ट क्रिकेट खेल चुके हैं

विराट कोहली का 'Ego' प्रॉब्लम? नहीं छोड़ पा रहे ऑफ स्टंप की गेंद, सचिन से सीख लेने का सही वक्त

अर्जुन पुरस्कार मेरा मजाक उड़ाने वालों को जवाब है: पैरा शटलर नित्या

अगला लेख