Hanuman Chalisa

'जूनियर एशिया कप' में जीत के इरादे से उतरेगा भारत

Webdunia
सोमवार, 16 नवंबर 2015 (20:48 IST)
कुआंटन (मलेशिया)। लगातार दो जीत से आत्मविश्वास से भरा भारत मंगलवार को यहां आठवें जूनियर पुरुष एशिया कप के अपने अंतिम पूल मैच में चीन के खिलाफ जीत के क्रम को बनाए रखने के इरादे से उतरेगा।
 
भारत दो मैचों में छह अंक के साथ पूल-ए में शीर्ष पर चल रहा है। भारत ने पहले मैच में जापान को 2-1 से हराने के बाद रविवार को मलेशिया के खिलाफ 5-4 से जीत दर्ज की।
 
मंगलवार के मैचों के बाद ही यह तय होगा कि क्वार्टर फाइनल में कौनसी टीम किसका सामना करेगी। भारत मंगलवार के मैच में चीन के खिलाफ पिछले मैचों के नतीजे से आत्मविश्वास लेगा। टूर्नामेंट में चीन का प्रदर्शन प्रभावी नहीं रहा है, जिससे भारत का पलड़ा भारी नजर आता है।
 
भारत के मुख्य कोच हरेंद्र सिंह ने कहा, एक दिन के आराम से हमें टूर्नामेंट में अपने प्रदर्शन और विभागों के आकलन में मदद मिली, जिन्हें लेकर चिंता थी। हमने कड़ी ट्रेनिंग की है और डिफेंस की कमियों को दूर करने की कोशिश की है जिससे कि हम अच्छा प्रदर्शन कर पाएं। हमें चीन के खिलाफ मुकाबले में अधिक संतुलित प्रदर्शन की उम्मीद है। (भाषा)

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप