जूनियर महिला टीम ने बेलारूस डेवलपमेंट को 6-0 से हराया

Webdunia
शनिवार, 15 जून 2019 (17:47 IST)
बार्नोविची। भारतीय महिला जूनियर हॉकी टीम ने शनिवार को बेलारूस डेवलपमेंट टीम को 6-0 से हरा दिया। इस जीत के साथ ही महिला टीम ने 5 मैचों के इस दौरे में 2 जीत, 2 हार के साथ एक ड्रॉ खेला।
 
भारत की ओर से अजमीना कुजूर ने पहला गोल दागकर टीम को शुरुआती बढ़त दिलाई। इसके बाद गगनदीप कौर ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल किया और भारत का स्कोर 2-0 कर दिया। भारत ने 2 गोल से आगे रहते हुए अपना आक्रामक प्रदर्शन जारी रखा और मरियाना कुजूर के बेहतरीन गोल से टीम का स्कोर 3-0 हो गया।
 
पहले हॉफ में 3-0 से आगे रहने के बाद भारतीय टीम का प्रदर्शन दूसरे हॉफ में भी शानदार रहा और भारत की चेतना और लालरेंदिकी ने 1-1 गोल कर टीम को 5-0 की बड़ी बढ़त दिला दी। आखिरी क्वार्टर में चेतना ने अपना दूसरा और टीम का 6ठा गोल कर टीम की बढ़त को मजबूत कर दिया।
 
मैच के निर्धारित समय तक बेलारूस डेवलपमेंट की ओर से कोई गोल नहीं होने के कारण भारतीय टीम ने इस मुकाबले को 6-0 से जीत लिया। (वार्ता) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

archery cup : भारतीय पुरुष और महिला कंपाउंड टीमों ने तीरंदाजी में स्वर्ण पदक जीता

विश्व रिकॉर्ड पीछा करते हुए पंजाब किंग्स ने केकेआर को हराया

IPL 2024: RR vs LSG का मैच होगा धमाकेदार, दोनों ही टीम हैं दमदार

ICC T20I World Cup के Brand Ambassador बने ऑलराउंडर युवराज सिंह

क्या 2003 के विश्वकप फाइनल में रिकी पोंटिंग के बल्ले में था स्प्रिंग? वीडियो हुआ वायरल

अगला लेख