Hanuman Chalisa

जूनियर विश्व कुश्ती प्रतियोगिता में साजन को मिला रजत, विजय को कांस्य

Webdunia
बुधवार, 19 सितम्बर 2018 (15:18 IST)
नई दिल्ली। भारत के साजन ने स्लोवाकिया में चल रही जूनियर विश्व कुश्ती प्रतियोगिता में 77 किग्रा ग्रीको रोमन वर्ग में मंगलवार को रजत पदक जीत लिया, जबकि विजय को 55 किग्रा वर्ग में कांस्य पदक मिला।


भारत के पांच पहलवान पहले दिन ग्रीको रोमन वर्ग में उतरे थे, जिनमें से तीन पदक राउंड में पहुंचे थे। साजन को स्वर्ण पदक मुकाबले में हारकर रजत से संतोष करना पड़ा। साजन ने पिछले साल जूनियर विश्व चैंपियनशिप में कांस्य पदक और हाल में संपन्न जूनियर एशियाई चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता था।

विजय ने 55 किग्रा वर्ग में जीत के साथ कांस्य पदक जीता, जबकि सागर को 63 किग्रा वर्ग के कांस्य पदक मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। भारत के अन्य ग्रीको रोमन पहलवान विजय ने 60 किग्रा वर्ग के फाइनल में प्रवेश कर लिया है और बुधवार को उनका मुकाबला तुर्की के पहलवान से होगा।

ओवरऑल जूनियर ग्रीको रोमन टीम ने प्रतियोगिता में इतिहास बना दिया है। साजन के रजत पर ठिठक जाने के बाद अब विजय से स्वर्ण पदक की उम्मीद बंध गई है। भारत को इस प्रतियोगिता में पिछले 17 वर्षों में पहले स्वर्ण पदक का इंतजार है।

भारत ने इस चैम्पियनशिप में आखिरी बार स्वर्ण पदक 2001 में बुल्गारिया के सोफिया में आयोजित टूर्नामेंट में जीता था। उस टूर्नामेंट में भारत ने दो स्वर्ण पदक अपने नाम किए थे। तब से भारत के हिस्से स्वर्ण नहीं आया है। (वार्ता)
फोटो सौजन्‍य : टि्वटर

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

T-20I WorldCup के मैन ऑफ द टूर्नामेंट और फाइनल के मैन ऑफ द मैच के बीच छिड़ी एक दिलचस्प जंग

CSK की 7वीं लगातार हार, Thala For a Reason टीम को हुआ क्या?

बिना हाथ पांव के पायल ने शीतल को हराकर उलटफेर करते हुए स्वर्ण जीता, भारत बैंकॉक पैरा तीरंदाजी में शीर्ष पर

मुझसे जलते हैं, एजेंडा है : अंजिक्य रहाणे का जोरदार जवाब, आंकड़े देख सोच में पड़ जाएंगे आप भी

मरियम पर तंज कसना भारी पड़ा नसीम को, 72 हजार डॉलर का लगा जुर्माना

अगला लेख