ज्वाला गुट्टा ने अभिनेता विष्णु से सगाई करके जन्मदिन को बनाया यादगार

Webdunia
मंगलवार, 8 सितम्बर 2020 (08:30 IST)
नई दिल्ली। भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी ज्वाला गुट्टा (Jwala Gutta) के लिए सोमवार को उनका 37वां जन्मदिन (birthday) बेहद ही खास रहा, जिसे उनके अभिनेता बॉयफ्रेंड विष्णु विशाल (Vishnu Vishal) ने सगाई की अंगूठी पहनाकर यादगार बनाया।
 
विशाल दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपर स्टार है। उन्होंने तमिलनाडु प्रीमियर लीग में क्रिकेट भी खेला है। पैर में चोट के बाद उनका क्रिकेट करियर खत्म हो गया था। इस साल की शुरुआत में ज्वाला ने ट्विटर के जरिये विशाल के साथ अपने रिश्ते की जानकारी दी थी।
 
तमिल फिल्मों के अभिनेता और निर्माता विशाल ने ज्वाला के जन्मदिन पर उनके साथ मंगनी की। विशाल ने सोशल मीडिया में सगाई की तस्वीरों को साझा करते हुए लिखा, ‘जन्मदिन की शुभकामनाएं ज्वाला। नयी जिंदगी की शुरुआत। आओ सकारात्मक होकर हमारे, आर्यन, हमारे परिवारों, दोस्तों और आस-पास के लोगों के लिए बेहतर भविष्य की दिशा में काम करें। आप सभी के प्यार और आशीर्वाद की जरूरत है।’
राष्ट्रमंडल खेल चैम्पियन रही युगल विशेषज्ञ खिलाड़ी ज्वाला ने भी उनके पोस्ट का जवाब देते हुए दिल के इमोजी के साथ लिखा, ‘नई शुरुआत के लिए चीयर्स।’’
 
ज्वाला ने भी ट्विटर पर कुछ तस्वीरों को साझा करते हुए लिखा, ‘यह कल रात हुआ और क्या सुखद आश्चर्य रहा! आज जब मैं अपने जीवन के बारे में सोचती हूं तो मुझे अहसास हुआ आगे बढ़ने के लिए काफी कुछ है जिसमें हमारा परिवार, आर्यन, दोस्त और काम शामिल है। यह एक और शानदार यात्रा होगी!’
 
सोशल मीडिया पर साझा की गई तस्वीरों में ज्वाला विशाल के परिवार के साथ जन्मदिन को केक काटते दिख रही है। एक अन्य तस्वीर में ज्वाला की ऊंगली में सगाई की अंगूठी दिख रही है, जहां विष्णु उनके हाथ को पकड़े है।
 
दोनों की यह दूसरी शादी है। विश्व चैम्पियनशिप की कांस्य पदक विजेता ज्वाला की शादी बैडमिंटन खिलाड़ी चेतन आनंद से 2005 में साथ हुई थी। दोनों 2011 में अलग हो गए थे। विशाल की शादी 2011 में रजनी नटराजन से हुई थी, लेकिन बाद में दोनों में अलग हो गए। उनका एक बेटा आर्यन है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

ब्रिटेन में चुनाव लड़ेंगे इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर

T20 World Cup : इस वजह से नहीं बना सके रिंकू सिंह टीम में जगह

IPL 2024 : हर्षित राणा पर लगा बैन, हरकत वापस दोहराने की मिली सजा

T20 World Cup : रिंकू सिंह का क्या था कसूर? हार्दिक पर क्यों मेहरबान चयनकर्ता?

IPL 2024 MI vs LSG: लखनऊ ने मुबंई को 4 विकेटों से हराया

अगला लेख