मस्जिद रेप केस पर बैडमिंटन स्टार ज्वाला गुट्टा ने किया यह ट्वीट तो बहुत हुई ट्रोल

Webdunia
शुक्रवार, 4 जून 2021 (12:05 IST)
हाल ही में गाजियाबाद के एक मस्जिद का मामला सामने आया है जिसमें एक मौलवी ने एक 10 साल की बच्ची का बलात्कार किया। सूत्रों के मुताबिक यह बच्ची मस्जिद में पानी पीने आयी थी और उसको बहला फुसला कर मौलवी ने यह घटना अंजाम दी।
 
इस घटना के बाद ट्विटर पर वो सभी सेलेब्रिटिस निशाने पर आ गए जिन्होंने कठुआ बलात्कार के बाद प्लेकार्ड के साथ विरोध किया था। हालांकि बैडमिंटन खिलाड़ी ज्वाला गुट्टा ने उस वक्त प्लेकार्ड नहीं थामा था लेकिन उन्होंने अभिनेत्री स्वरा भास्कर के ट्वीट पर कमेंट कर कहा था कि अब भक्त कहां है। स्वरा भास्कर ने ट्वीट किया था कि यह घटना एक मंदिर में हुई है।
 
इस वाक्ये को कई ट्विटर हैंडल्स ने याद रखा और जब मस्जिद में बलात्कार की खबर आयी तो लगातार ज्वाला गुट्टा को टैग किया और उनसे उनकी प्रतिक्रिया जानने की कोशिश की। इसके बाद ज्वाला गुट्टा ने जवाब के तौर पर एक ट्वीट किया। 
<

All these people who are tagging me with a certain mosque incident where a minor was raped..and I have n always will condemn RAPE and violence against women!
But these certain groups of people are tagging me with some other intentions!!!GUYS AM AN ATHEIST!!!
A T H E I S T!!! 

— Gutta Jwala (@Guttajwala) June 2, 2021 >
ज्वाला गुट्टा ने कहा कि जो भी लोग मुझे एक मस्जिद में हुए एक बच्ची से हुए बलातत्कार की घटना पर टैग कर रहे हैं, उन्हें मैं इतना बताना चाहती हूं कि मैं महिलाओं के खिलाफ बलात्कार या फिर किसी भी हिंसा के खिलाफ रही हूं। लेकिन जितने भी लोग मुझे योजनाबद्ध तरीके से टैग कर रहे हैं उन्हें बताना चाहती हूं कि मैं नास्तिक हूं। 
 
इसके बाद ज्वाला गुट्टा काफी ट्रोल हुई कुछ ऐसे जवाब कई ट्विटर हैंडल्स ने उनको पकड़ाए। 
<

गुट्टा का इस्लामी बुट्टा ! pic.twitter.com/N9Q3VktJJt

— The Jaipur Dialogues (@JaipurDialogues) June 3, 2021 >
<

Here's ATHEIST Jwala Gutta for you! pic.twitter.com/bBleChyb88

< — Vasu chhabra (@Vasu__chhabra) June 3, 2021 >
<

Pic 1:- Jwala Gutta - Where are Bhakts now ?

<

Pic 2:- Why are everyone tagging me ? I am an Atheist who celebrates Eid and pray but I don't know to whom I pray  ? pic.twitter.com/2OpUHkrVie

— Yogi ji (@mard_tweetwala) June 3, 2021 >
<

Atheist -mum on the rape when it happens inside Mosque
Activist- when it happens in temple.#JwalaGutta

< — Nandita Rajput (@NanditaRajput5) June 4, 2021 >
<

Le Jwala gutta ... Game over  pic.twitter.com/VxSu4doPuI

< — Witty Nationalist  (@WityNationalist) June 4, 2021 >
 
ज्वाला 2010 दिल्ली राष्ट्रमंडल खेलों की चैंपियन है और वे 2014 ग्लास्गो खेलों में महिला युगल में रजत पदक भी जीत चुकी हैं। दो बार की ओलंपियन ज्वाला ने कभी रैंकिंग में साइना नेहवाल तक को रैंकिंग में पछाड़ा था लेकिन विवादों से उनका चोली दामन का साथ रहा। 
 
भारतीय बैडमिंटन संघ उनके खिलाफ कथित अनुशासन उल्लंघन के मामले में प्रस्तावित आजीवन प्रतिबंध की मांग कर चुका है। बैडमिंटन कोर्ट से लंबे समय तक वह गायब हैं और उन्होंने हैदराबाद में बैडमिंटन अकादमी खोली है।
 
विश्व चैम्पियनशिप की कांस्य पदक विजेता ज्वाला की शादी बैडमिंटन खिलाड़ी चेतन आनंद से 2005 में साथ हुई थी। दोनों 2011 में अलग हो गए थे। विशाल की शादी 2011 में रजनी नटराजन से हुई थी, लेकिन बाद में दोनों में अलग हो गए। उनका एक बेटा आर्यन है।(वेबदुनिया डेस्क)

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

ब्रिटेन में चुनाव लड़ेंगे इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर

T20 World Cup : इस वजह से नहीं बना सके रिंकू सिंह टीम में जगह

IPL 2024 : हर्षित राणा पर लगा बैन, हरकत वापस दोहराने की मिली सजा

T20 World Cup : रिंकू सिंह का क्या था कसूर? हार्दिक पर क्यों मेहरबान चयनकर्ता?

IPL 2024 MI vs LSG: लखनऊ ने मुबंई को 4 विकेटों से हराया