लॉयड की हैट्रिक, अमेरिका तीसरी बार बना चैम्पियन

Webdunia
सोमवार, 6 जुलाई 2015 (18:59 IST)
वैंकूवर। कार्ली लॉयड की हैट्रिक की बदौलत अमेरिका ने फीफा महिला विश्व कप के फाइनल मैच में गत चैम्पियन  जापान को 5-2 से हराकर तीसरी बार खिताब पर कब्जा किया। लॉयड विश्व कप फाइनल में हैट्रिक गोल दागने  वाली पहली महिला खिलाड़ी बनी।
अमेरिका वर्ष 1987 और 1991 के बाद तीसरी बार विश्व कप पर कब्जा करने वाला पहला देश बना। उसने  2011 विश्व कप के फाइनल में पेनल्टी शूट आउट में जापान से मिली हार का बदला भी ले लिया।
 
लॉयड ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मैच के तीसरे मिनट में ही पहला गोल दाग दिया, दूसरा गोल इसके ठीक दो  मिनट बाद जबकि तीसरा गोल 16 मिनट बाद किया। अमेरिका की तरफ से लारेन हालीडे ने 14वें मिनट और  ताबिन हीथ ने 54वें मिनट में दो और गोल दागे।
 
अमेरिका के लिए मैच को एकतरफा बनाने वाली लायड ने कहा, 'मैं आज एक खास मिशन पर थी।' जापान के  लिए यूकी ओगिमी ने 27वें मिनट में जबकि 52वें मिनट में अमेरिकी डिफेंडर जूली जानसन ने आत्मघाती गोल  किया।
 
कप्तान की भूमिका निभा रही आर्मबैंड लॉयड उन तीन खिलाड़ियों में से एक है जो 2011 में पेनल्टी शूट आउट में  गोल करने से चूक गई थीं। उन्होंने इस बार कोई गलती नहीं की। उन्हें टूर्नामेंट की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के रूप में  गोल्डेन बॉल दिया गया।(भाषा) 
Show comments

Mumbai Indians : 5 बार की चैंपियन मुंबई 5 मैच जीतने के लिए तरसी, जानिए 5 कारण

PCB चीफ का बड़ा ऐलान, विश्वकप जीते तो हर पाकिस्तानी खिलाड़ी खेलेगा करोड़ों से

BCCI Press Conference : विराट कोहली के स्ट्राइक रेट के बारे में चिंता करने वाले लोगों को चयनकर्ता ने दिया करारा जवाब

MS Dhoni ने CSK के इस खिलाड़ी के लिए निभाया है एक पिता का रोल

हार्दिक पंड्या के T20 World Cup में उपकप्तान होने से खुश नहीं है इरफान पठान

विराट कोहली हैं पाकिस्तानी टीम के लिए T20 WC में एक बड़ा खतरा, बाबर आजम ने किया कुबूल

SRH का गेम बिगाड़ सूर्यकुमार यादव ने कहा काफी लम्बे समय के बाद 20 over....

रोहित शर्मा पर फूटा फैन्स का गुस्सा, T20 World Cup को लेकर बढ़ी चिंता

सूर्यकुमार का तूफानी शतक, मुंबई ने हैदराबाद को 7 विकेट से हराया

हैदराबाद का एक भी बल्लेबाज नहीं जा पाया 50 पार, मुंबई को मिला 174 रनों का लक्ष्य