ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने वाले दिल्ली के खिलाड़ियों को 3 करोड़ देगी केजरीवाल सरकार

Webdunia
शनिवार, 10 जुलाई 2021 (11:16 IST)
टोक्यो ओलंपिक 2020 को लेकर पूरे देश में उत्साह का माहौल है। दिल्ली में केजरीवाल सरकार ने भी प्रदेश के खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए एक शानदार योजना बनाई है। दरअसल, दिल्ली सरकार ने यह बड़ा ऐलान किया है कि टोक्यो ओलंपिक में भाग लेने वाले दिल्ली के खिलाड़ियों को गोल्ड मेडल जीतने पर 3 करोड़ रुपए, रजत पदक जीतने पर 2 करोड़ रुपए और कांस्य पदक जीतने पर 1 करोड़ रुपए की राशि देकर सम्मानित किया जाएगा।

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि, पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के प्रशिक्षकों को 10 लाख का पुरस्कार दिया जाएगा। दिल्ली के जो खिलाड़ी ओलंपिक में भाग ले रहे हैं उनमें दीपक कुमार, मनिका बत्रा, अमोज जैकब और सार्थक भांबरी शामिल हैं।

उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि भविष्य के ओलंपियन बनाने के लिए दिल्ली की तैयारी जोरों पर हैं, और हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि विश्व स्तरीय स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाए। दिल्ली स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी उन खिलाड़ियों को तैयार करने का काम करेगी जो ओलंपिक खेलों में देश के लिए मेडल जीत कर लाएंगे।

टोक्यो ओलंपिक की शुरुआत 23 जुलाई से होगी और खेलों का यह महाकुंभ 8 अगस्त तक खेला जाएगा। दिल्ली सरकार से पहले हरियाणा सरकार और ओडिशा सरकार भी अपने प्रदेश के खिलाड़ियों को गोल्ड मेडल जीतने पर 6 करोड़ रुपए की ईनामी राशि देने की घोषणा कर चुकी है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

ब्रिटेन में चुनाव लड़ेंगे इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर

T20 World Cup : इस वजह से नहीं बना सके रिंकू सिंह टीम में जगह

IPL 2024 : हर्षित राणा पर लगा बैन, हरकत वापस दोहराने की मिली सजा

T20 World Cup : रिंकू सिंह का क्या था कसूर? हार्दिक पर क्यों मेहरबान चयनकर्ता?

IPL 2024 MI vs LSG: लखनऊ ने मुबंई को 4 विकेटों से हराया

अगला लेख