Hanuman Chalisa

चीनी कंपनी के साथ किदाम्बी श्रीकांत का 35 करोड़ का करार

Webdunia
सोमवार, 14 जनवरी 2019 (19:11 IST)
नई दिल्ली। भारत के स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी किदाम्बी श्रीकांत ने चीन की स्पोर्ट्स वीयर बनाने वाली कंपनी ली-निंग के साथ 4 वर्षों के लिए 35 करोड़ रुपए का करार किया है।
 
 
श्रीकांत के करार में प्रायोजन और उपकरणों की आपूर्ति शामिल है। पूर्व नंबर 1 पुरुष बैडमिंटन खिलाड़ी एकमात्र भारतीय हैं जिन्होंने करियर में 6 सुपर सीरीज बैडमिंटन टूर्नामेंट जीते हैं।
 
भारतीय शटलर ने इस करार पर खुशी जताते हुए कहा कि मैं भारत और दुनियाभर में ली-निंग का चेहरा बनकर सम्मानित महसूस कर रहा हूं। मुझे इस कंपनी के उत्पाद बहुत पसंद हैं और मैं अपने और देश के लिए नए गौरव हासिल करने के लिए उत्साहित हूं।
 
ली-निंग कंपनी चीन, इंडोनेशिया, सिंगापुर और ऑस्ट्रेलिया की बैडमिंटन टीमों की प्रायोजक है जबकि वह जकार्ता में हुए 2018 एशियाई खेलों के लिए भारतीय दल की भी आधिकारिक प्रायोजक थी। यह कंपनी वर्तमान में 2020 ओलंपिक तक के लिए भारतीय दल की भी आधिकारिक प्रायोजक है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप

अगला लेख