Hanuman Chalisa

कड़ी चुनौती देने के बावजूद मलेशिया ओपन के क्वार्टर फाइनल में हारे श्रीकांत

Webdunia
शुक्रवार, 5 अप्रैल 2019 (16:41 IST)
कुआलालंपुर। ओलंपिक चैंपियन चीन के चेन लोंग को कड़ी चुनौती देने के बावजूद किदाम्बी श्रीकांत मलेशिया ओपन पुरुष एकल क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हो गए। 8वीं वरीयता प्राप्त श्रीकांत पिछले सप्ताह इंडिया ओपन के फाइनल में हार गए थे। उन्हें यहां लोंग ने क्वार्टर फाइनल में 21-18, 21-19 से मात दी। यह इस सत्र में श्रीकांत का चौथा क्वार्टर फाइनल था।
 
पहले गेम में 16-11 की बढ़त बनाने वाले श्रीकांत ने विरोधी को वापसी का मौका दे दिया। दूसरे गेम में 7-11 से पिछड़ने के बाद उन्होंने वापसी की और स्कोर 19-19 तक ले गए लेकिन वे जीत नहीं सके। श्रीकांत का लोंग के खिलाफ 1-5 का रिकॉर्ड था जिन्हें ऑस्ट्रेलियाई ओपन 2017 में उसने हराया था।
 
पहले गेम में श्रीकांत ने पहले ब्रेक पर 11-7 की बढ़त बना ली और यह बढ़त 16-11 की हो गई। इसके बाद लोंग ने वापसी शुरू की और स्कोर 17-17 से बराबर किया। उन्होंने क्रॉस कोर्ट पर रिटर्न लगाकर पहला गेम जीता। दूसरे गेम में लोंग ने ब्रेक तक 11-7 की बढ़त बना ली। श्रीकांत ने कुछ गलतियां कीं जिससे लोंग की बढ़त 16-8 हो गई।
 
श्रीकांत ने लंबी रैली लगाई जबकि लोंग का शॉट बाहर चला गया। इसके बाद लोंग ने कुछ और अंक गंवाए जिससे श्रीकांत ने 17-11 की बढ़त बना ली। एक समय स्कोर 18-18 और फिर 19-19 हो गया लेकिन लोंग ने मैच प्वाइंट पर जीत दर्ज की। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप

अगला लेख