किदांबी श्रीकांत विश्व चैंपियनशिप के दूसरे दौर में

Webdunia
मंगलवार, 22 अगस्त 2017 (17:54 IST)
ग्लास्गो। भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत ने मंगलवार को यहां रूस के सर्गेई सिरांत को सीधे गेमों में हराकर विश्व चैंपियनशिप के दूसरे दौर में जगह बनाई।
 
जून में इंडोनेशिया सुपर सीरीज प्रीमियर और आस्ट्रेलिया सुपर सीरीज ओपन का खिताब जीतने वाले आठवें वरीय भारतीय श्रीकांत ने रूस के खिलाड़ी को 30 मिनट से भी कम समय में 21-13, 21-12 से हराया। 
 
दुनिया का आठवें नंबर का यह भारतीय खिलाड़ी कल दूसरे दौर में फ्रांस के लुकास कोर्वी से भिड़ेगा, जिन्होंने पहले दौर के कड़े मुकाबले में चीनी ताइपे के लिन यु सिएन को 18-21, 21-17, 21-13 से हराया।
 
श्रीकांत को अपने पहले मुकाबले में शुरुआत में कुछ परेशानी का सामना करना पड़ा और उन्होंने कुछ अंक गंवाए, लेकिन नेट पर अच्छे खेल और दमदार स्मैश की बदौलत ब्रेक तक 11-6 की बढ़त बनाने में सफल रहे। श्रीकांत ने इसके बाद बढ़त को 15-7 तक पहुंचाया और फिर आसानी से पहला गेम अपने नाम किया।
 
दूसरे गेम में भी श्रीकांत ने दबदबा बनाए रखा। उन्होंने ब्रेक तक 11-5 की बढ़त बनाई। रूस के खिलाड़ी ने 12-19 के स्कोर पर शाट नेट पर मारकर भारतीय खिलाड़ी को आठ मैच प्वाइंट दिए। सिरांत ने इसके बाद एक और शाट नेट पर मारकर जीत श्रीकांत की झोली में डाल दी।
 
मिश्रित युगल में सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और मनीषा के की जोड़ी हांगकांग की टेम चुन हेई और एनजी ज याउ की जोड़ी को 24-22, 21-17 से हराकर दूसरे दौर में प्रवेश करने में सफल रही।
 
मलेशिया के योगेंद्रन कृष्णन के साथ जोड़ी बनाकर खेल रही प्राजक्ता सावंत ने पहले दौर में लू चिंग याओ और चियांग काई सिन की चीनी ताइपे की जोड़ी को तीन गेम में 21-15,13-21, 21-18 से हराया। (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

ब्रिटेन में चुनाव लड़ेंगे इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर

T20 World Cup : इस वजह से नहीं बना सके रिंकू सिंह टीम में जगह

IPL 2024 : हर्षित राणा पर लगा बैन, हरकत वापस दोहराने की मिली सजा

T20 World Cup : रिंकू सिंह का क्या था कसूर? हार्दिक पर क्यों मेहरबान चयनकर्ता?

IPL 2024 MI vs LSG: लखनऊ ने मुबंई को 4 विकेटों से हराया

अगला लेख