Hanuman Chalisa

कृपाशंकर भारत गौरव अवॉर्ड चयन समिति के अध्यक्ष नियुक्त

Webdunia
शनिवार, 2 जून 2018 (22:08 IST)
नई दिल्ली। अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित पूर्व अंतरराष्ट्रीय पहलवान कृपाशंकर बिश्नोई को भारत गौरव अवॉर्ड समारोह की चयन समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
 
 
पूर्व पहलवान सुरेन्द्र कालीरमण ने बताया कि 16 जून को कांस्टीट्यूशन क्लब में चौथा भारत गौरव अवॉर्ड समारोह आयोजित किया जाएगा। कालीरमण फाउंडेशन द्वारा आयोजित किए जाने वाले भारत गौरव अवॉर्ड समारोह में शिक्षा, कला, खेल, संस्कृति तथा समाजसेवा आदि जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में कार्यरत विभूतियों को सम्मानित किया जाएगा।
 
कालीरमण ने बताया कि प्रतिष्ठित विभूतियों का चयन करने के लिए राष्ट्रीय स्तर की चयन कमेटी बनाई गई है और कृपाशंकर को चयन समिति के अध्यक्ष के रूप में नामित किया गया है।
 
उन्होंने बताया कि भारत गौरव अवॉर्ड के लिए कई श्रेणियों को शामिल किया गया हैं। 5 जून नामांकन भेजने की अंतिम तारीख है। सभी आवेदन समिति के अध्यक्ष कृपाशंकर बिश्नोई, समाजसेवी नदीम खान (दिल्ली), सचिव सुधीर रुहिल एडवोकेट (हरियाणा), सहसचिव नरेश कालीरमण (हरियाणा), अनिल कोली (उत्तरप्रदेश) व समिति के अन्य सदस्यों के समक्ष रखे जाएंगे। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

T-20I WorldCup के मैन ऑफ द टूर्नामेंट और फाइनल के मैन ऑफ द मैच के बीच छिड़ी एक दिलचस्प जंग

CSK की 7वीं लगातार हार, Thala For a Reason टीम को हुआ क्या?

बिना हाथ पांव के पायल ने शीतल को हराकर उलटफेर करते हुए स्वर्ण जीता, भारत बैंकॉक पैरा तीरंदाजी में शीर्ष पर

मुझसे जलते हैं, एजेंडा है : अंजिक्य रहाणे का जोरदार जवाब, आंकड़े देख सोच में पड़ जाएंगे आप भी

मरियम पर तंज कसना भारी पड़ा नसीम को, 72 हजार डॉलर का लगा जुर्माना

अगला लेख