Hanuman Chalisa

सरिता को दिए 'ओलंपिक गोल्ड क्वेस्ट' ने 10 लाख रुपए

Webdunia
गुरुवार, 2 अक्टूबर 2014 (18:12 IST)
नई दिल्ली। एशियाई खेलों की महिला मुक्केबाजी स्पर्धा के सेमीफाइनल में विवादित तरीके से हारने वाली मुक्केबाज एल. सरिता देवी को ‘ओलंपिक गोल्ड क्वेस्ट’ (ओजीक्यू) से मनोबल बढ़ाने वाला सहयोग मिला, जब इस संगठन ने सरिता को 10 लाख रुपए का पुरस्कार देने का फैसला किया।
सरिता का एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने का सपना उस समय टूट गया था, जब इंचियोन में जजों ने दक्षिण कोरियाई मुक्केबाज जी ना पार्क को विजेता घोषित किया था।
 
ओजीक्यू ने एक बयान में कहा कि ओलंपिक गोल्ड क्वेस्ट के सहयोगियों ने मुक्केबाज सरिता देवी को 10 लाख रुपए की पुरस्कार देने की घोषणा की। ओजीक्यू द्वारा घोषित यह पुरस्कार सरिता द्वारा इंचियोन एशियाई खेलों की मुक्केबाजी रिंग में दिखाए गए साहस को समर्पित है।
 
बयान में कहा गया कि इसके अलावा ओजीक्यू ने सरिता देवी के प्रशिक्षण बजट में 10 लाख रुपए की बढ़ोतरी करने की भी घोषणा की। ओजीक्यू देश को गौरवान्वित करने पर सरिता देवी को सलाम करता है। (भाषा) 

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप