ला लिगा ने कोविड-19 से लड़ने के लिए कॉन्सर्ट से 1 मिलियन यूरो से ज्यादा की रकम जुटाई

Webdunia
बुधवार, 1 अप्रैल 2020 (19:57 IST)
मैड्रिड। स्पेन की शीर्ष घरेलू फुटबॉल लीग ला लिगा ने शनिवार को ऑनलाइन संगीत कार्यक्रम का आयोजन कर एक मिलियन यूरो (लगभग 83 करोड़ रुपए) से ज्यादा की रकम इकट्ठा की जिसका इस्तेमाल कोविड-19 महामारी से लड़ने के लिए किया जाएगा।
 
लीग के अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि इस कोष का इस्तेमाल वायरस के खिलाफ लड़ाई के लिए वेंटिलेटर, सुरक्षात्मक सूट, दस्ताने और मास्क को खरीदने के लिए किया जाएगा। स्पेन में इस महामारी की चपेट में आकर से 9 हजार से ज्यादा लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। 
 
ला लीगा ने कहा कि इस संगीत कार्यक्रम को 100 से अधिक ऑनलाइन मंचो पर प्रसारित किया गया जिसे 182 देशों से 5 करोड़ से अधिक लोगों ने देखा। 
 
इससे कुल 1,003,532 यूरो (लगभग 8,38,13,798 रुपए) का दान प्राप्त हुआ जिसका इस्तेमाल 1,115 वेंटिलेटर, 1,435,000 मास्क, 12,595 सुरक्षात्मक सूट और 500,000 दस्ताने खरीदने में किया जाएगा। 
 
इस संगीत कार्यक्रम में भाग लेने वाले खिलाड़ियों में सर्जियो रामोस, गेरार्ड पीक और रफेल नडाल भी शामिल थे। इसमें अलेजांद्रो सान्झ, जुनेस, लुइस फोंसी, मोरात और मैनुअल फ्रैंस्को जैसे कई अंतरराष्ट्रीय कलाकारों ने प्रदर्शन किया। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

ब्रिटेन में चुनाव लड़ेंगे इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर

T20 World Cup : इस वजह से नहीं बना सके रिंकू सिंह टीम में जगह

IPL 2024 : हर्षित राणा पर लगा बैन, हरकत वापस दोहराने की मिली सजा

T20 World Cup : रिंकू सिंह का क्या था कसूर? हार्दिक पर क्यों मेहरबान चयनकर्ता?

IPL 2024 MI vs LSG: लखनऊ ने मुबंई को 4 विकेटों से हराया

अगला लेख