Festival Posters

पेस को उम्मीद, रियो चयन में राजनीति नहीं होगी

Webdunia
रविवार, 3 जनवरी 2016 (23:16 IST)
चेन्नई। लिएंडर पेस को उम्मीद है कि रियो ओलंपिक खेलों से पहले चयन को लेकर किसी तरह का विवाद पैदा नहीं होगा और उनका मानना है कि वे रोहन बोपन्ना और सानिया मिर्जा के साथ क्रमश: पुरुष युगल और मिश्रित युगल में जोड़ी बनाने के हकदार हैं। 
पेस ने 2012 लंदन ओलंपिक से पहले के विवाद को याद करते हुए कहा कि तब गंदी राजनीति खेली गई थी और इस बार ऐसा नहीं होना चाहिए। तब बोपन्ना और महेश भूपति ने पेस के साथ जोड़ी बनाने से इनकार कर दिया था। उन्होंने चेन्नई ओपन से पहले आज यहां कहा, उम्मीद है कि इस बार युगल और मिश्रित युगल में ऐसा नहीं होगा। 
 
उन्‍होंने कहा, मेरा कहना है कि चयन मेरिट के आधार पर होना चाहिए। मैंने 2015 में तीन मिश्रित युगल ग्रैंड स्लैम जीते और उम्मीद है कि रियो में मिश्रित युगल में जोड़ी बनाने की दौड़ में मैं आगे रहूंगा। 
 
पेस ने कहा, पुरुष युगल में मेरा मानना है कि रोहन और मेरी जोड़ी सर्वश्रेष्ठ टीम है और इसी तरह से मिश्रित युगल में सानिया और मेरी जोड़ी। सचाई यह है कि उनमें (सानिया और रोहन) से कोई भी 2015 में मिश्रित युगल के फाइनल में नहीं पहुंचा। 
 
उन्‍होंने कहा, इसके अलावा मैंने ड्यूस और एड कोर्ट दोनों में नौ मिश्रित युगल खिताब जीते। मैं दोनों साइड से सामंजस्य बिठा लेता हूं। यह भी नहीं भूलना चाहिए कि हमने मिलकर एशियाई खेलों में जीत दर्ज की थी। 
 
पेस ने कहा कि उन्होंने इसके साथ ही सानिया से भी रियो ओलंपिक के लिए मिश्रित युगल में जोड़ी बनाने पर बात की। उन्होंने कहा, मैंने उससे कुछ अवसरों पर बात की। बिना किसी संदेह के जब मेरिट पर चयन होगा तो ओलंपिक से पहले तीन ग्रैंड स्लैम खिताब जीतना सारी कहानी बयां करता है। (भाषा)
Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

10 हार, 3 सीरीज गंवाई, भारतीय जमीन पर 21वीं सदी के सबसे खराब टेस्ट कोच

WTC Points Table में भारत पाकिस्तान से भी नीचे खिसका

INDvsSA ODI मैच पहली बार खेला गया इस नियम से, बल्लेबाजों को हुआ फायदा

वैभव को नहीं उनके के दोस्त को मिली U19 टीम की कप्तानी, जो हैं CSK का ओपनर

WTC के बाद दूसरे नंबर पर यह जीत, टेम्बा बावुमा भारतीय किला फतह करने के बाद बोले