लिएंडर पेस अभी एक साल और खेल सकते है: महेश भूपति

Webdunia
शनिवार, 15 फ़रवरी 2020 (23:57 IST)
कोलकाता। दिग्गज भारतीय टेनिस खिलाड़ी महेश भूपति ने शनिवार को यहां कहा कि ग्रैंडस्लैम जीतने वाले उनके पूर्व जोड़ीदार लिएंडर पेस अभी शानदार तरीके से खेल रहे है जिसे वह एक और साल जारी रख सकते है। 
 
ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाले 46 साल के पेस पहले ही कह चुके है कि पेशेवर सर्किट में यह उनका आखिरी साल है। वह शनिवार को बेंगलुरु ओपन के पुरुष युगल के फाइनल में हार गए। घरेलू मैदान पर यह एटीपी टूर का उनका आखिरी मुकाबला था। 
 
पेस के साथ ग्रैंडस्लैम का 3 खिताब जीतने वाले भूपति ने कहा, ‘वह अभी भी अच्छा खेल रहे है। वह बेंगलुरु एटीपी के फाइनल में पहुंचे। अगर वह कुछ और महीने तक अच्छा खेलना जारी रखते है तो एक और साल खेलने पर विचार कर सकते है। मुझे लगता है कि वह जिस तरह से खेल रहे है, उन्हें तब तक खेलना चाहिए जब तक वह खेल सकते है।’ 
 
भूपति से जब पूछा गया कि क्या पेस टोक्यो ओलंपिक की टीम में जगह बना सकते है तो उन्होंने कहा, ‘इसके लिए दावेदारी में 4-5 खिलाड़ी है। हमें अंतिम तारीख (जून के आखिर में) तक इंतजार करना होगा।’ 
 
पेस को अगर टोक्यो ओलंपिक में देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलता है तो यह रिकार्ड आठवां मौका होगा जब वह इस प्रतियोगिता में खेलेंगे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

ब्रिटेन में चुनाव लड़ेंगे इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर

T20 World Cup : इस वजह से नहीं बना सके रिंकू सिंह टीम में जगह

IPL 2024 : हर्षित राणा पर लगा बैन, हरकत वापस दोहराने की मिली सजा

T20 World Cup : रिंकू सिंह का क्या था कसूर? हार्दिक पर क्यों मेहरबान चयनकर्ता?

IPL 2024 MI vs LSG: लखनऊ ने मुबंई को 4 विकेटों से हराया

अगला लेख