Hanuman Chalisa

हैमिल्टन ने तीसरा विश्व खिताब जीता

Webdunia
सोमवार, 26 अक्टूबर 2015 (16:33 IST)
ऑस्टिन। गत चैम्पियन लुईस हैमिल्टन ने अमेरिकी ग्रां प्री जीतकर तीसरा फार्मूला वन विश्व खिताब नाटकीय अंदाज में अपने नाम किया।


 
रविवार को ग्रिड पर दूसरे नंबर से शुरुआत करने वाले ब्रिटेन के हैमिल्टन ने मर्सीडीज के अपने साथी ड्राइवर निको रोसबर्ग को 2.850 सेकंड के अंतर से पछाड़ा। यह सत्र में उनकी 10वीं जीत थी।
 
अब उनके 327 अंक हो गए हैं और निकटतम प्रतिद्वंद्वियों रोसबर्ग तथा चार बार के चैम्पियन फेरारी के सेबेस्टियन वेट्टल को उन्हें पछाड़ना मुश्किल होगा। रोसबर्ग दूसरे और वेट्टल तीसरे स्थान पर रहे।
 
अपने आंसुओं पर काबू पाने की कोशिश करते हुए हैमिल्टन ने कहा, ‘यह मेरे जीवन का सबसे बड़ा पल है। आप सभी का और मेरे परिवार का शुक्रिया।’ टोरो रोस्सो के डच ड्राइवर मैक्स वर्सटेपन चौथे और फोर्स इंडिया के सर्जियो पेरेज पांचवें स्थान पर रहे। टोरो रोस्सो के कालरेस सेंज छठे, मैकलारेन के जेंसन बटन सातवें और लोटस के पास्टर मालडोनाडो आठवें स्थान पर रहे। (भाषा)

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप