एशियन चैंपिंयस ट्रॉफी में भारतीय हॉकी टीम की कप्तानी मनप्रीत करेंगी

Webdunia
गुरुवार, 27 सितम्बर 2018 (00:25 IST)
नई दिल्ली। अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित हुए मनप्रीत सिंह 18 अक्टूबर से ओमान के मस्कट में होने वाली पांचवीं हीरो एशियन चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी प्रतियोगिता में 18 सदस्यीय भारतीय टीम की कप्तानी संभालेंगे।
         
हॉकी इंडिया ने इस टूर्नामेंट के लिए बुधवार को 18 सदस्यीय टीम की घोषणा की। भारतीय टीम इस टूर्नामेंट में अपना खिताब बचाने उतरेगी। भारत ने 2016 में मलेशिया के कोंतन में पाकिस्तान को 3-2 से हराकर खिताब जीता था। टीम की उपकप्तानी चिंगलेनसाना सिंह को सौंपी गई है।
          
भारतीय टीम में अनुभवी गोलकीपर पी आर श्रीजेश शामिल हैं जबकि युवा गोलकीपर कृष्ण बहादुर पाठक को भी टीम में जगह दी गयी है। डिफेंस में कोठाजीत सिंह ने टीम में वापसी की है। 20 साल के हार्दिक सिंह सीनियर टीम में अपना पदार्पण करेंगे। हरमनप्रीत सिंह, गुरिंदर सिंह, वरुण कुमार, सुरेंदर सिंह और जरमनप्रीत सिंह भारत की रक्षा पंक्ति को संभालेंगे।
       
भारत को हाल में इंडोनेशिया में हुए 18वें एशियाई खेलों में सेमीफाइनल में हारने के बाद कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा था। भारतीय टीम इस बार अपने खिताब का बचाव नहीं कर पाई है। उसे सेमीफाइनल में मलेशिया ने 'सडन डैथ' में हराया था।
          
मनप्रीत को मंगलवार को राष्ट्रपति भवन में प्रतिष्ठित अर्जुन पुरस्कार मिला था। वह मिडफील्ड में चिंगलेनसाना, ललित कुमार उपाध्याय, नीलकांता शर्मा और सुमित के साथ चुनौती संभालेंगे। नीलकांता और सुमित ने भी टीम में वापसी की है। फारवर्ड लाइन में 23 साल के गुरजंत सिंह की भी वापसी हुई है। आकाशदीप सिंह, मनदीप सिंह और दिलप्रीत सिंह के ऊपर भारत का खिताब बचाने की जिम्मेदारी रहेगी।
        
कोच हरेंद्र सिंह ने कहा, 'हमारी टीम में युवा और अनुभव का बेहतरीन तालमेल है। भुवनेश्वर में होने वाले विश्व कप से पहले हमारे पास कुछ खिलाड़ियों को आजमाने का यह शानदार मौका है। मुझे यकीन है कि ये खिलाड़ी ओमान में टीम को अच्छा परिणाम देंगे। खिलाड़ियों के लिए यह जरूरी है कि वे अपनी रणनीति पर डटे रहें, अच्छे परिणाम के साथ एशियाई खेलों की बुरी यादों को पीछे छोड़ें और विश्वकप की सही तैयारी करें।'
 
भारतीय टीम अगले तीन सप्ताह तक भुवनेश्वर में राष्ट्रीय कोचिंग शिविर में अपनी तैयारियों को मजबूत करेगी, जिसके बाद टीम ओमान के लिए रवाना होगी, जहां टूर्नामेंट 18 से 28 अक्टूबर तक खेला जाएगा। विश्व की पांचवें नंबर की टीम भारत को मलेशिया, पाकिस्तान, दक्षिण कोरिया, जापान और मेजबान ओमान से मुकाबला करना होगा। राउंड रॉबिन मैचों के बाद शीर्ष चार टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी। कांस्य पदक और फाइनल मुकाबला 28 अक्टूबर को खेला जाएगा। 
 
टीम इस प्रकार है- गोलकीपर- पी आर श्रीजेश, कृष्ण बहादुर पाठक। डिफेंडर- कोठाजीत सिंह, हरमनप्रीत सिंह, गुरिंदर सिंह, वरुण कुमार, सुरेंदर कुमार, जरमनप्रीत सिंह, हार्दिक सिंह। मिडफील्डर- मनप्रीत सिंह (कप्तान), चिंगलेनसाना सिंह, ललित कुमार उपाध्याय, नीलकांता शर्मा, सुमित।
फारवर्ड- गुरजंत सिंह, आकाशदीप सिंह, मनदीप सिंह, दिलप्रीत सिंह।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Mumbai Indians : 5 बार की चैंपियन मुंबई 5 मैच जीतने के लिए तरसी, जानिए 5 कारण

PCB चीफ का बड़ा ऐलान, विश्वकप जीते तो हर पाकिस्तानी खिलाड़ी खेलेगा करोड़ों से

BCCI Press Conference : विराट कोहली के स्ट्राइक रेट के बारे में चिंता करने वाले लोगों को चयनकर्ता ने दिया करारा जवाब

MS Dhoni ने CSK के इस खिलाड़ी के लिए निभाया है एक पिता का रोल

हार्दिक पंड्या के T20 World Cup में उपकप्तान होने से खुश नहीं है इरफान पठान

हैदराबाद और गुजरात मैच हुआ रद्द, दिल्ली, लखनऊ प्लेऑफ से हुए बाहर

जीत के साथ IPL 2024 से विदा लेना चाहेंगे मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जाइंट्स

गेंद और बल्ले के साथ सैम बहादुर निभा रहे हैं पंजाब की कप्तानी भी

T20I World Cup में कर्नाटक का डेयरी कंपनी नंदिनी बनी स्कॉटलैंड टीम की स्पॉंसर

कोहली समेत क्रिकेट जगत के सितारों ने सुनील के संन्यास पर कहा "Legend"

अगला लेख