अभय प्रशाल में मास्टर्स राष्ट्रीय टेबल-टेनिस चैम्पियनशिप आरंभ

Webdunia
मंगलवार, 12 फ़रवरी 2019 (23:58 IST)
इंदौर। टेबल-टेनिस फेडरेशन ऑफ इंडिया तथा वेटरंस टेबल-टेनिस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में मध्यप्रदेश टेबल-टेनिस संगठन द्वारा आयोजित 26वीं राष्ट्रीय मास्टर्स टेबल टेनिस चैम्पियनशिप उत्साहपूर्ण माहौल में अभय प्रशाल में आरंभ हुई। स्पर्धा में पहले दिन 40 आयु वर्ग से लेकर 60 आयु वर्गो में टीम चैम्पियनशिप के प्रात्रता दौर के ग्रुप लीग मुकाबले खेले गए। 
 
60  पुरुष वर्ग के ग्रुप मुकाबले में मध्यप्रदेश ए ने उ. बंगाल को 3-0 से पराजित कर मुख्य दौर में प्रवेश की उम्मीदें जगाई। मध्यप्रदेश टीम के लिए प्रमोद सोनी, विपिन पंडित, अशोक इंगले ने विजयी प्रदर्शन किया। वहीं इसी वर्ग में दिल्ली ए ने मध्यप्रदेश सी को 3-1 से परास्त कर दिया।
 
इसी ग्रुप में अन्य लीग मुकाबलों में कर्नाटक ए ने तेलंगाना बी को 3-0 से, पं. बंगाल सी ने छत्तीसगढ़ ए को 3-1 से महाराष्ट्र ए ने कर्नाटक बी को 3-0 सें परास्त किया। पुरुष वर्ग के 40 ग्रुप मुकाबलें में प्रशांत महंत, संतोष खिरवड़कर, रूपेश सिंह के सराहनीय प्रदर्शन के साथ मध्यप्रदेश ए ने छत्तीसगढ़ को 3-1 से पराजित कर दिया। 
 
इसी वर्ग के अन्य मुकाबलों में गुजरात बी ने मध्यप्रदेश बी को 3-0 से, कर्नाटक ए ने महाराष्ट्र बी को 3-1 से, उत्तर प्रदेश ए ने पंजाब ए को 3-1 से, हरियाणा ए ने राजस्थान बी को 3-0 से पं. बंगाल बी ने केरल ए को 3-0 से आर.बी.आय. ए ने दिल्ली ए को 3-2 से महाराष्ट्र ए ने कर्नाटक बी को 3-0 से, राजस्थान ए ने आंध्रप्रदेश को 3-0 से, महाराष्ट्र सी ने दिल्ली बी को 3-2 से पराजित किया।
 
महिला 60 वर्ग में ग्रुप मुकाबलों में मध्यप्रदेश ए ने महाराष्ट्र को 3-1 से पराजित किया। मध्यप्रदेश टीम के लिए रीता जैन, कृष्णा जायसवाल, छाया जाधव ने उम्दा खेल का प्रदर्शन किया। 
 
महिला 50 वर्ग में ग्रुप मुकाबलों में मध्यप्रदेश ए ने आंध्रप्रदेश ए को हराया मध्यप्रदेश की ओर से मनीषा कटारिया, रूबी कौर, रश्मी सोनी ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। अन्य मुकाबलों में महाराष्ट्र सी ने मध्यप्रदेश बी को 3-1 से, पं. बंगाल ए ने मध्यप्रदेश सी को 3-0 से, गुजरात ए ने गोआ ए को 3-1 से व दिल्ली ए ने राजस्थान ए को 3-1 से पराजित कर दिया।
 
पुरुष वर्ग 50  में पं. बंगाल ए ने मध्यप्रदेश सी को 3-0 से, महाराष्ट्र ए ने छत्तीसगढ़ ए को 3-0 से, तेलंगाना ए ने उ.बंगाल ए को 3-0 से, महाराष्ट्र सी ने उ.प्रदेश ए को 3-0 से गोआ बी ने आर.बी.आय. ए को 3-0 से, प. बंगाल बी ने गुजरात बी को 3-0 से पराजित कर दिया। 
 
अभय प्रशाल में स्पर्धा का उद्‌घाटन राज्य के खेल एवं युवा कल्याण मंत्री जीतू पटवारी के मुख्य आतिथ्य में हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता एशियन टेबल टेनिस महासंघ के कोषाध्यक्ष धनराज चौधरी ने की।
 
इस अवसर पर मध्यप्रदेश टेबल टेनिस संगठन के आजीवन अध्यक्ष पद्‌मश्री अभय छजलानी, मध्यप्रदेश टेबल टेनिस संगठन के चेयरमैन ओम सोनी, अध्यक्ष नरेन्द्र कौशिक, महासचिव जयेश आचार्य, भारतीय वेटरंस टेबल टेनिस कमेटी के प्रतिनिधी हरीश कुमार कक्कड़ विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित थे।
 
समारोह में रिंकू आचार्य, आलोक खरे, प्रमोद गंगराड़े, शरद गोयल, गौरव पटेल, नरेन्द्र द्रार्मा, अमित कोटिया, राजेन्द्र तिवारी भी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन नीलेश वेद ने किया तथा आभार शिरीष भागवत ने माना।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

ब्रिटेन में चुनाव लड़ेंगे इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर

T20 World Cup : इस वजह से नहीं बना सके रिंकू सिंह टीम में जगह

IPL 2024 : हर्षित राणा पर लगा बैन, हरकत वापस दोहराने की मिली सजा

T20 World Cup : रिंकू सिंह का क्या था कसूर? हार्दिक पर क्यों मेहरबान चयनकर्ता?

IPL 2024 MI vs LSG: लखनऊ ने मुबंई को 4 विकेटों से हराया

अगला लेख