मैरीकॉम समेत 4 भारतीय मुक्केबाजों की नजरें स्वर्ण पदक पर

Webdunia
शुक्रवार, 11 अक्टूबर 2019 (20:30 IST)
उलान उदे। एम सी मैरीकॉम समेत 4 भारतीय मुक्केबाज शनिवार को जब महिला विश्व चैम्पियनशिप के सेमीफाइनल में उतरेंगी तो उनका इरादा अपने पदक का रंग बेहतर करने का होगा। 
 
तीसरी वरीयता प्राप्त मैरीकॉम (51 किलो) ने रिकॉर्ड आठवां विश्व चैम्पियनशिप पदक पक्का कर लिया है। उनका सामना तुर्की की यूरोपीय चैम्पियन बुसानाज काकिरोग्लू से होगा।
 
पहली बार खेल रही मंजू रानी (48 किलो), पिछले सत्र की कांस्य पदक विजेता और तीसरी वरीयता प्राप्त लवलीना बोरगोहेन (69 किलो) और जमुना बोरो (54 किलो) भी सेमीफाइनल में पहुंच गई थी।
रानी का सामना अब थाईलैंड की सी रकसात से होगा, जिन्होंने पांचवीं वरीयता प्राप्त यूलियानोवा असेनोवा को हराया था। वहीं बोरो शीर्ष वरीयता प्राप्त एशियाई खेलों की पूर्व कांस्य पदक विजेता हुआंग सियाओ वेन से टक्कर लेंगी। बोरगोहेन की टक्कर चीन की यांग लियू से होगी।
 
राष्ट्रीय कोच मोहम्मद अली कमर ने कहा कि सभी ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। हम उम्मीद करते हैं कि ये सभी फाइनल में पहुंचेंगी। उन्होंने कहा कि कोई कभी भी संतुष्ट नहीं हो सकता। हमें खुशी है कि 2018 सत्र से हमारा प्रदर्शन खराब नहीं हुआ लेकिन यह निराशाजनक है कि हम उसे बेहतर नहीं कर सके।
 
भारत ने इस चैम्पियनशिप में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2006 में किया जब 4 स्वर्ण, 1 रजत और 3 कांस्य भारत की झोली में आए थे। मैरीकॉम ने उस साल भी स्वर्ण पदक जीता था।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Mumbai Indians : 5 बार की चैंपियन मुंबई 5 मैच जीतने के लिए तरसी, जानिए 5 कारण

PCB चीफ का बड़ा ऐलान, विश्वकप जीते तो हर पाकिस्तानी खिलाड़ी खेलेगा करोड़ों से

BCCI Press Conference : विराट कोहली के स्ट्राइक रेट के बारे में चिंता करने वाले लोगों को चयनकर्ता ने दिया करारा जवाब

MS Dhoni ने CSK के इस खिलाड़ी के लिए निभाया है एक पिता का रोल

हार्दिक पंड्या के T20 World Cup में उपकप्तान होने से खुश नहीं है इरफान पठान

आखिर में मिला पहला मैच, 14 गेंदो में 22 रन लुटाकर चोटिल हुए अर्जुन तेंदुलकर

वानखेड़े में पूरन ने बनाया मुंबई का चूरन, लखनऊ ने बनाए 214 रन

IPL Playoff के लिए Knock out बना CSK vs RCB मैच, पर मौसम है खराब

IPL 2024: मुंबई ऩे टॉस जीतकर लखनऊ के खिलाफ चुनी गेंदबाजी (Video)

जब छेत्री ने संन्यास के ऐलान से पहले दोस्त विराट कोहली को बताया

अगला लेख