टोक्यो ओलंपिक्स के लिए भारतीय हॉकी टीम की घोषणा, 10 खिलाड़ी पहली बार ओलंपिक टीम में शामिल

Webdunia
शुक्रवार, 18 जून 2021 (15:54 IST)
बेंगलुरु:हॉकी इंडिया ने आगामी टोक्यो ओंलपिक खेलों 2020 के लिए 16 सदस्यीय भारतीय पुरुष हॉकी टीम की घोषणा कर दी है जिसमें दस खिलाड़ी अपना ओलम्पिक पदार्पण करेंगे।
 
हॉकी इंडिया ने शुक्रवार को टीम की घोषणा की, जिसमें कई अनुभवी एवं दिग्गज खिलाड़ियों के साथ-साथ 10 ऐसे खिलाड़ी हैं जो ओलंपिक में पदार्पण करेंगे। बेंगलुरु स्थित भारतीय खेल प्राधिकरण (एसएआई) केंद्र में चल रहे राष्ट्रीय शिविर में टीम को नए दृष्टिकोण पर आधारित गहन प्रशिक्षण और तैयारी करवाई गई है। टीम में अनुभवी गोलकीपर पीआर श्रीजेश और मिडफील्डर मनप्रीत सिंह को उनके तीसरे कार्यकाल के लिए फिर से चुना गया है।

उनके अलावा अन्य ओलंपिक दिग्गज हरमनप्रीत सिंह, रूपिंदर पाल सिंह, सुरेंद्र कुमार और मनदीप सिंह के साथ टीम में काफी अनुभव मौजूद है। घुटने की गंभीर चोट के कारण 2016 ओलंपिक से बाहर रहने के बाद, बीरेंद्र लाकड़ा को टोक्यो 2020 के लिए टीम का हिस्सा बनने का शानदार मौका मिला।
 
इसके अलावा टीम में अमित रोहिदास, हार्दिक सिंह, विवेक सागर प्रसाद, नीलकांत शर्मा, सुमित और नए एवं युवा फॉरवर्ड्स शमशेर सिंह, दिलप्रीत सिंह, गुरजंत सिंह और ललित कुमार उपाध्याय शामिल हैं।
 
उल्लेखनीय है कि भारतीय पुरुष हॉकी टीम का ओलंपिक में एक समृद्ध इतिहास रहा है। टीम ने 11 ओलंपिक पदक जीते हैं, जिसमें 8 स्वर्ण, एक रजत और दो कांस्य पदक शामिल हैं, हालांकि भारतीय टीम को आखिरी बार ओलंपिक पदक जीते 41 वर्ष हो चुके हैं, इसलिए मौजूदा भारतीय पुरुष हॉकी टीम टोक्यो में इतिहास के पन्नों में नया अध्याय लिखने के लिए बहुत दृढ़ है। वर्तमान टीम ने 2016 और 2018 एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी, 2017 एशिया कप और 2019 विश्व श्रृंखला जीती है।
 
ओलंपिक की तैयारियों के हिस्से के तौर पर पुरुष टीम ने इस वर्ष यूरोप और अर्जेंटीना का दौरा भी किया था। जर्मनी, ग्रेट ब्रिटेन और मौजूदा ओलंपिक चैंपियन अर्जेंटीना जैसी टीमों के खिलाफ दौरे पर अच्छा प्रदर्शन करने के बाद विश्व की नंबर चार की टीम टोक्यो ओलंपिक के लिए तैयार है। भारतीय टीम को एफआईएच प्रो लीग जैसी उच्च स्तरीय प्रतियोगिता में वापसी का भी मौका मिला, जहां उन्होंने दोनों मैचों में अर्जेंटीना को हराकर ओलंपिक के लिए लय सेट की।
 
23 जुलाई से पांच अगस्त तक टोक्यो में होने वाले ओलंपिक खेलों 2020 के लिए भारतीय पुरुष टीम को पूल ए में मौजूदा ओलंपिक चैंपियन अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, स्पेन और मेजबान जापान के साथ रखा गया है। यह टूर्नामेंट टोक्यो में होगा।
 
भारतीय पुरुष हॉकी टीम के मुख्य कोच ग्राहम रीड ने टीम चयन पर कहा, “ 16 खिलाड़ियों का अंतिम चयन करना आसान प्रक्रिया नहीं है, क्योंकि खिलाड़ियों के इस समूह में बहुत अधिक गुणवत्ता और महत्वाकांक्षा है। सभी एथलीटों का प्रदर्शन स्तर एक सर्वाेच्च स्तर पर है और इससे भी महत्वपूर्ण बात यह है कि वे एक साथ अच्छा काम करते हैं। खिलाड़ी जानते हैं कि ओलंपिक में देश का प्रतिनिधित्व करने का क्या मतलब है। अब हम उसी तीव्रता के साथ प्रशिक्षण पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं और हमारा लक्ष्य टोक्यो में एक सामूहिक इकाई के रूप में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना है। ”

भारतीय पुरुष हॉकी टीम टोक्यो में अपने गौरवशाली इतिहास को दोहराएगी : निंगोमबम
 
हॉकी इंडिया के अध्यक्ष ज्ञानेंद्र निंगोमबम ने ओलंपिक के लिए भारतीय पुरुष हॉकी टीम को बधाई देते हुए कहा है कि पुरुष टीम ओलंपिक में अपने गौरवशाली इतिहास को दोहराएगी। उन्होंने कहा कि भारतीय पुरुष हॉकी टीम के पास ओलंपिक प्रदर्शनों की एक समृद्ध विरासत है और वह एक शीर्ष पदक दावेदार के रूप में उभर रही है।
निंगोमबम ने शुक्रवार को एक बयान में कहा, “ भारतीय पुरुष टीम के एफआईएच प्रो लीग में ओलंपिक चैंपियंस अर्जेंटीना के खिलाफ हालिया प्रदर्शन से पता चलता है कि वह सही दिशा में आगे बढ़ रही है। मेरी ओर से उन्हें शुभकामनाएं। ”(वार्ता)
 
भारतीय पुरुष हॉकी टीम :
 
गोलीकीपर्स: पीआर श्रीजेश।
 
डिफेंडर्स: हरमनप्रीत सिंह, रुपिंदर पाल सिंह, सुरेंद्र कुमार, अमित रोहिदास, बीरेंद्र लाकड़ा।
 
मिडफील्डर्स: हार्दिक सिंह, मनप्रीत सिंह, विवेक सागर प्रसाद, नीलकांत शर्मा, सुमित।
 
फॉरवार्ड्स: शमशेर सिंह, दिलप्रीत सिंह, गुरजंत सिंह, ललित कुमार उपाध्याय, मनदीप सिंह।
 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

हार्दिक पंड्या के लिए नहीं हो रही मुश्किलें खत्म, वर्ल्ड कप से पहले लगा एक मैच का Ban

Impact Player Rule ने आल राउंडर से ज्यादा किया गेंदबाजों को प्रभावित: शाहबाज अहमद

Paris Olympics से ठीक पहले ट्रॉयल्स से गुजरना पड़ सकता है इन पहलवानों को

ICC Tournament में भारत से खेलने के मामले में पाकिस्तान मानसिक रूप से पिछड़ जाता है: मिसबाह

Sunil Chhetri Retirement : भारतीय कप्तान ने किया संन्यास का ऐलान, गोल के मामले में Ronaldo और Messi के साथ टॉप पर

RCB vs CSK : विराट और अनुष्का की आँखें हुई नम, वीडियो देख पिघला सोशल मीडिया

RCB vs CSK : जीत के बाद विराट कोहली की '1 पर्सेंट चांस' की थ्योरी हुई वायरल

गत विजेता चेन्नई 27 रनों से हारकर हुई बाहर, बैंगलुरु के खिलाफ फिनिश नहीं कर पाए माही

IPL Playoff में बैंगलुरू ने बनाई जगह, चेन्नई को नहीं छूने दिया 200 रनों का आंकड़ा

IPL Playoff के लिए बैंगलूरू को चेन्नई को 201 रनों तक रोकने की जरूरत

अगला लेख