Hanuman Chalisa

माइकल प्लाटिनी को निलंबित किया जाएगा : फीफा

Webdunia
शनिवार, 12 दिसंबर 2015 (17:02 IST)
पेरिस। फीफा आचार समिति के प्रवक्ता आंद्रियास बैंटेल ने फ्रांस के खेल दैनिक ‘एल इक्विप’ से कहा कि यूरोपीय फुटबॉल के निलंबित प्रमुख माइकल प्लाटिनी को 'कई वर्षों के लिए' निलंबित किया जाएगा। 
 
प्लाटिनी और फीफा अध्यक्ष सेप ब्लैटर अभी 90 दिन का प्रतिबंध झेल रहे हैं। फ्रांस के प्लाटिनी को फीफा द्वारा 20 लाख स्विस फ्रैंक (20 लाख डॉलर) के भुगतान की जांच के बाद इन पर प्रतिबंध लगाया गया है। एल इक्विप ने अपनी वेबसाइट पर बैंटेल का सनसनीखेज बयान दिया है।
 
उन्होंने कहा कि प्लाटिनी को निश्चित रूप से कई वर्षों के लिए निलंबित किया जाएगा। इससे पहले खेल पंचाट (कैस) ने भी प्लाटिनी पर लगाए गए प्रतिबंध का समर्थन किया था। इससे उनकी फीफा अध्यक्ष बनने की उम्मीदों को भी करारा झटका लगा है। (भाषा)

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप