Hanuman Chalisa

बढ़ सकती हैं माइकल प्लातिनी की मुश्किलें...

Webdunia
बुधवार, 30 दिसंबर 2015 (17:55 IST)
मियामी। निलंबित यूरोपियन फुटबॉल संघ (यूईएफए) के अध्यक्ष माइकल प्लातिनी की सभी तरह की खेल गतिविधियों से निलंबित किए जाने के बावजूद दुबई में हुए अवॉर्ड समारोह तथा सम्मेलन में हिस्सा लेने पर मुश्किलें बढ़ सकती हैं। 
 
प्लातिनी पर अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल महासंघ (फीफा) की आचार संहिता समिति ने 21 दिसंबर को आठ वर्ष का प्रतिबंध लगाया था और उन्हें सभी तरह की फुटबॉल गतिविधियों से दूर रहने के निर्देश दिए गए थे। उनके अलावा फीफा अध्यक्ष सैप ब्लैटर पर भी आठ वर्ष का निलंबन लगाया गया था।
 
लेकिन इसके छह दिन बाद ही 27 दिसंबर को प्लातिनी ने दुबई में हुए ‘ग्लोब साकर अवॉर्ड’ में हिस्सा लिया। इस अवॉर्ड समारोह का आयोजन दुबई खेल परिषद ने किया था जिसमें अर्जेंटीना के स्टार खिलाड़ी लियोनल मैसी और इटली के आंद्रिया पिरलो ने हिस्सा लिया था। 
 
फ्रांस के प्लातिनी ने इस अवॉर्ड समारोह में हिस्सा लेने के साथ फोटो भी खिंचवाई और कार्यक्रम में इटली की मीडिया से अपने ऊपर लगे निलंबन पर भी प्रतिक्रिया दी थी। फीफा की आचार संहिता समिति ने प्लातिनी को लेकर कोई बयान तो नहीं दिया है लेकिन उन्होंने कहा सामान्य रूप से कहें तो फीफा की आचार संहिता समिति का इन्वेस्टिगेटिव चैंबर कथित नियम उल्लंघन की जांच करेगी।
 
हैंस जोआकिम एकर्ट की अध्यक्षता वाली फीफा आचार संहिता समिति ने अपने निर्णय में प्लातिनी और ब्लैटर पर आठ वर्ष का प्रतिबंध लगाने के साथ कहा था कि दोनों अधिकारी खेल की सभी तरह की राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय गतिविधियों से अलग रहेंगे। (वार्ता)
Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप