कोरोना से रेस जीते फ्लाइंग सिख मिल्खा सिंह! आईसीयू से आए बाहर

Webdunia
बुधवार, 16 जून 2021 (21:29 IST)
चंडीगढ़:भारत के महान धावक मिल्खा सिंह के परिवार ने बुधवार को कहा कि उनकी हालत स्थिर है और उन्हें कोविड आईसीयू से निकालकर पीजीआईएमईआर अस्पताल की दूसरी इकाई में शिफ्ट किया गया है।इस ही के साथ फ्लाइंग सिख के नाम से मशहूर मिल्खा सिंह कोरोना वायरस के संक्रमण से भी मुक्त हो गए हैं। मिल्खा सिंह पिछले महीने कोरोना वायरस से संक्रमित हुए थे।
 
उनके परिवार के प्रवक्ता ने कहा, ‘‘मिल्खा जी की हालत स्थिर है और वह कोविड आईसीयू से बाहर है लेकिन मेडिकल आईसीयू में ही हैं। ’’इसमें लिखा, ‘‘आपकी लगातार प्रार्थनाओं के लिये शुक्रिया। ’’
 
पीजीआईएमईआर (स्नातकोत्तर चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान) सूत्रों ने कहा कि मिल्खा सिंह ‘ठीक हैं, उनकी हालत स्थिर और वह उबर रहे हैं। ’
 
सूत्र ने कहा, ‘‘उनका कोविड-19 परीक्षण नेगेटिव आया है जिसके बाद ही उन्हें कोविड आईसीयू से शिफ्ट किया गया। ’’सूत्रों ने कहा कि संस्थान के सीनियर डॉक्टरों की मेडिकल टीम रोज उनके स्वास्थ्य की निगरानी रख रही है।


91 वर्षीय मिल्खा सिंह 1960 के रोम ओलंपिक में 47.6 सेकंड का रिकॉर्डतोड़ समय निकालने के बावजूद चौथे स्थान पर रहे थे और बेहद मामूली अंतर से कांस्य पदक से चूक गए थे। मिल्खा को पाकिस्तान में उड़न सिख का खिताब मिला था। बॉलीवुड अभिनेता फरहान अख्तर ने मिल्खा सिंह का किरदार फिल्म भाग मिल्खा भाग में निभाया था।
 
 
मिल्खा सिंह की पत्नी निर्मल कौर (85) भी पति के कोविड-19 पॉजिटिव आने के बाद संक्रमित हो गयी थी। कोविड-19 संबंधित जटिलताओं के कारण उनका रविवार को मोहाली के निजी अस्पताल में निधन हो गया।

भारतीय महिला वॉलीबॉल टीम की कप्तान एवं महान धावक मिल्खा सिंह की पत्नी निर्मल कौर का मोहाली के एक अस्पताल में कोविड-19 संक्रमण से संबंधित जटिलताओं के कारण निधन हो गया था।
 
वे पिछले महीने इस बीमारी की चपेट में आई थीं। वे 85 वर्ष की थीं और उनके परिवार में पति, एक बेटा और तीन बेटियां हैं।
 
निर्मल के बेटे एवं अनुभवी गोल्फर जीव मिल्खासिंह और अमेरिका में चिकित्सक उनकी बेटी मोना मिल्खा सिंह अंतिम संस्कार के दौरान उपस्थित थे। माता-पिता के बीमार होने के बाद जीव और मोना दोनों क्रमश: दुबई और अमेरिका से चंडीगढ़ पहुंचे थे। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

ब्रिटेन में चुनाव लड़ेंगे इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर

T20 World Cup : इस वजह से नहीं बना सके रिंकू सिंह टीम में जगह

IPL 2024 : हर्षित राणा पर लगा बैन, हरकत वापस दोहराने की मिली सजा

T20 World Cup : रिंकू सिंह का क्या था कसूर? हार्दिक पर क्यों मेहरबान चयनकर्ता?

IPL 2024 MI vs LSG: लखनऊ ने मुबंई को 4 विकेटों से हराया

अगला लेख