Publish Date: Wed, 20 Dec 2017 (11:36 IST)
Updated Date: Wed, 20 Dec 2017 (11:42 IST)
मेलबोर्न। ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क का दाहिनी एड़ी में खरोंच के कारण इंग्लैंड के खिलाफ चौथे एशेज टेस्ट में खेलना संदिग्ध हो गया है।
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बुधवार को कहा कि स्टार्क टीम के साथ मेलबोर्न जाएंगे। उन्हें पर्थ टेस्ट में चौथे दिन चोट लगी थी। स्टार्क अभी तक इस श्रृंखला में 21.05 की औसत से 19 विकेट ले चुके हैं। (भाषा)