Hanuman Chalisa

मोहन बागान के कोच संजय सेन ने इस्तीफा दिया

Webdunia
बुधवार, 3 जनवरी 2018 (12:31 IST)
कोलकाता। मोहन बागान के कोच संजय सेन ने यहां आईलीग में अपनी टीम के घरेलू मैच में चेन्नई सिटी एफसी से 1-2 से शिकस्त मिलने के बाद इस्तीफा दे दिया।

मोहन बगान के लिए सात मैचों में यह पहली हार थी, इससे पहले टीम ने लगातार तीन मैच ड्रॉ खेला था। टीम की हार के बाद दर्शकों ने मैदान में उत्पात मचाना शुरू कर दिया।

वे मैदान में बोतलें और दूसरे समान फेंकने लगे। सेन ने कहा कि घरेलू मैचों में तीन ड्रॉ और एक हार के बाद मैं मानसिक तौर पर टीम में नहीं बने रह सकता हूं। हम घरेलू मैदान पर हारे, मैंने पहले ही सोचा था कि अगर आज हारे तो इस्तीफा दे दूंगा। सेन दिसंबर 2014 में टीम के साथ जुड़े थे और 2014-15 सत्र में उन्होंने टीम को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई थी।  (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

T-20I WorldCup के मैन ऑफ द टूर्नामेंट और फाइनल के मैन ऑफ द मैच के बीच छिड़ी एक दिलचस्प जंग

CSK की 7वीं लगातार हार, Thala For a Reason टीम को हुआ क्या?

बिना हाथ पांव के पायल ने शीतल को हराकर उलटफेर करते हुए स्वर्ण जीता, भारत बैंकॉक पैरा तीरंदाजी में शीर्ष पर

मुझसे जलते हैं, एजेंडा है : अंजिक्य रहाणे का जोरदार जवाब, आंकड़े देख सोच में पड़ जाएंगे आप भी

मरियम पर तंज कसना भारी पड़ा नसीम को, 72 हजार डॉलर का लगा जुर्माना

अगला लेख