Hanuman Chalisa

माउंट अन्नपूर्णा में फंसे मलेशियाई पर्वतारोही को हेलीकॉप्टर ने सुरक्षित बचाया

Webdunia
शुक्रवार, 26 अप्रैल 2019 (23:37 IST)
काठमांडू। पूर्वी नेपाल के माउंट अन्नपूर्णा में फंसे मलेशिया के 48 वर्षीय पर्वतारोही को नेपाल के हेलीकॉप्टर ने शुक्रवार को सुरक्षित बचा लिया।
 
अधिकारियों ने बताया कि पर्वतारोही चिन वुई किन विश्व के 10वें सबसे ऊंचे पहाड़ पर 2 दिन से फंसे हुए थे। वह 31 अन्य अंतरराष्ट्रीय पर्वतारोहियों के साथ मंगलवार को 8,091 मीटर ऊंचे पहाड़ की चोटी पर पहुंच गए थे लेकिन वे नीचे अपने शिविर पर लौट नहीं सके थे।
 
एक हेलीकॉप्टर के पायलट ने गुरुवार को पर्वतरोहियों को लगभग 7,500 मीटर की ऊंचाई से मदद के लिए हाथ हिलाते हुए देखा था जिसके बाद शेरपा दल के 4 बचावकर्मियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर उन्हें नीचे स्थित शिविर पर पहुंचने में मदद की, जहां से उन्हें हेलीकॉप्टर से अस्पताल ले जाया गया।
 
स्थानीय पर्वतारोहियों को मदद पहुंचाने वाले सेवन समिट ट्रेक्स के मिंग्मा शेरपा ने बताया कि पीड़ित मलेशियाई पर्वतारोही और पेशे से एनेस्थिसियोलोजिस्ट चिन को काठमांडू के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि चिन होश में हैं लेकिन उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
 
वहीं बचावकर्मियों ने कहा कि खराब मौसम और बीमा कंपनी से मंजूरी नहीं मिलने के कारण बचाव में देरी हुई। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप

अगला लेख