Hanuman Chalisa

प्रशांत और अनुषा को मध्यप्रदेश टेबल टेनिस टीम की कमान

Webdunia
सोमवार, 30 जनवरी 2017 (19:40 IST)
इंदौर। गुड़गांव में 31 जनवरी से 5 फरवरी तक आयोजित 78वीं राष्ट्रीय पुरुष व महिला टेबल टेनिस चैम्पियनशिप के लिए प्रशांत अहेर (इंदौर) को पुरुष एवं अनुषा कुटुंबले (इंदौर) को महिला टीम की कमान सौंपी गई है। 
 
मध्यप्रदेश टेबल टेनिस संगठन के सचिव शरद गोयल ने बताया कि मप्र टेबल टेनिस संगठन के चेयरमैन ओम सोनी की अध्यक्षता में गठित नरेन्द्र कौशिक, श्रीमती रिंकु आचार्य, प्रमोद गंगराड़े, आरसी मौर्या की चयन समिति ने स्पर्धा के लिए टीमों की घोषणा की। 
 
मध्यप्रदेश टेबल टेनिस टीम में प्रशांत अहेर इंदौर (कप्तान), रोहन जोशी (इंदौर), इमरान कुरैशी (आरबीआई), सुजय चतुर्वेदी (ग्वालियर) साईल वड़वेकर (इंदौर) शामिल किए गए हैं।

महिला टीम का प्रतिनिधित्व अनुषा कुटुंबले इंदौर (कप्तान), हिमानी चतुर्वेदी (ग्वालियर), साधना सिंह (ग्वालियर), अरु वैष्णव (नरसिंहपुर), स्वस्तिका घोष (इंदौर) करेंगी।  टीम के प्रशि‍क्षक शरद गोयल और प्रबंधक प्रमोद गंगराड़े (भारतीय जीवन बीमा निगम) रहेंगे।

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप

अगला लेख