Shree Sundarkand

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
Saturday, 22 March 2025
webdunia

देपालपुर के दो पहलवान राष्ट्रीय कुश्ती में भाग लेंगे

Advertiesment
हमें फॉलो करें देपालपुर के दो पहलवान राष्ट्रीय कुश्ती में भाग लेंगे
देपालपुर , रविवार, 12 नवंबर 2017 (20:07 IST)
देपालपुर। इंदौर में 15 से 18 नवंबर को होने वाली राष्ट्रीय 62वी राष्ट्रीय सीनियर कुश्ती प्रतियोगिता में देपालपुर के कृपाशंकर पटेल खेलकूद संस्थान के दो पहलवान अपना दमखम दिखाएंगे। दोनों पहलवान ग्रीको रोमन स्टाइल में कुश्ती लड़ेंगे।
 
संस्थान के श्रीराम यादव पहलवान और अजय बाथम पहलवान स्पर्धा में चुनौती देंगे, जहां देश के सर्वश्रेष्ठ पहलवान भी अपना दमखम आजमाएंगे।
 
देपालपुर के लिए बड़े गौरव की बात है कि यहा के कोई पहलवान पहली बार किसी राष्ट्रीय सीनियर राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता भाग ले रहे हैं। दोनों पहलवानों को संस्थान के अनिल राठौर, बबलू गोड़,गट्टू पहलवान,लाखन गोड़ आदि ने बधाई दी है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

भारतीय कुश्ती महासंघ का यू-टर्न, विनेश फोगाट पर लगा निलंबन हटाया