dipawali

सिल्वर भी गोल्ड से कम नहीं, प्रतिकूल परिस्थिति में जीते नीरज (Video)

Webdunia
सोमवार, 25 जुलाई 2022 (12:09 IST)
यूजीन:  नीरज चोपड़ा जब भी भाला लेकर किसी बड़ी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेते हैं तो फैंस को उनसे स्वर्ण पदक की ही उम्मीद रहती है। लेकिन नीरज चोपड़ा ने प्रतिकूल परिस्थिति में भी देश को रजत पदक दिला दिया।

भारत के शीर्ष जैवलीन थ्रो खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने शनिवार (भारत में रविवार सुबह) को विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में रजत पदक जीतने के बाद कहा कि परिस्थितियां उनके अनुकूल नहीं थीं, लेकिन वह देश के लिये पदक जीतकर ख़ुश हैं।

यहां तक कि नीरज ने विश्व चैंपियनशिप के फाइनल में जो छह प्रयास किये, उनमें से तीन फाउल करार दिये गये। नीरज ने पांचवे प्रयास में 88.13 मीटर का थ्रो किया जिसने उन्हें रजत पदक दिलाया। इसके अलावा उन्होंने 82.39 मीटर और 86.37 मीटर के वैध प्रयास किये।

इसी के साथ नीरज विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारत के लिये पदक जीतने वाले दूसरे खिलाड़ी और पहले पुरुष बन गये। इससे पहले अंजू बॉबी जॉर्ज ने 2003 में महिलाओं की लंबी कूद प्रतियोगिता में भारत को कांस्य दिलाया था।

ग्रेनाडा के विश्व चैंपियन एंडरसन पीटर्स ने अपनी लय बरकरार रखते हुए 90.54 मीटर की थ्रो के साथ एक बार फिर स्वर्ण जीता। जाकुब वाडलेक ने 88.09 मीटर के थ्रो की बदौलत कांस्य पदक हासिल किया।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

14 साल के वैभव सूर्यवंशी बने बिहार रणजी टीम के उपकप्तान

23 साल के हर्षित राणा पर झूठे आरोप लगाना शर्मनाक, गंभीर का श्रीकांत पर पलटवार

इंडोनेशिया से हारने के बाद भी भारत को BWF विश्व जूनियर मिश्रित टीम चैंपियनशिप में मिला एतिहासिक कांस्य पदक

स्मृति मंधाना ने एक साल में 1,000 रन बनाकर इतिहास रचा, वनडे में 5,000 का आंकड़ा पार किया

ग्लेन मैक्सवेल हमेशा बने हैं इस भारतीय स्पिनर के शिकार, अब BBL में होगा मुकाबला

अगला लेख