Biodata Maker

नीरज चोपड़ा ने टीवी कार्यक्रम में कहा, मोदी जी को खिलाना चाहता हूं घर का बना चूरमा (वीडियो)

Webdunia
गुरुवार, 11 नवंबर 2021 (19:42 IST)
नई दिल्ली: एक प्रसिद्ध चैनल के समिट में दुनियाभर में तिरंगा का मान बढ़ाने वाले ओलम्पिक गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा ने पीएम मोदी को लेकर अपनी चाहत का इजहार किया है। उन्होंने कहा कि वह पीएम नरेंद्र मोदी को अपने घर का बना चूरमा खिलाना चाहते हैं। साथ ही उन्होंने रेसिपी भी शेयर करने की बात कही। नीरज ने जैवलिन थ्रो में टोक्यो ओलिंपिक 2020 में गोल्ड मेडल जीतते हुए इतिहास रचा था।

जब नीरज टोक्यो ओलम्पिक से ऐतिहासिक स्वर्ण जीतकर स्वदेश लौटे तो पूरी ओलम्पिक टीम को पीएम नरेंद्र मोदी ने नाश्ते पर आमंत्रित किया था। इस दौरान पीएम ने युवा एथलीट को स्पेशल चूरमा खिलाया था। दरअसल, नीरज का मां ने टाइम्स नाउ को दिए इंटरव्यू में बताया था कि नीरज को खाने में चूरमा बहुत पसंद है। यह बात कहीं से पीएम को पता चल गई थी और उन्होंने खिलाड़ी की चाहत पूरी की थी।


सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

14 साल के वैभव सूर्यवंशी बने बिहार रणजी टीम के उपकप्तान

23 साल के हर्षित राणा पर झूठे आरोप लगाना शर्मनाक, गंभीर का श्रीकांत पर पलटवार

इंडोनेशिया से हारने के बाद भी भारत को BWF विश्व जूनियर मिश्रित टीम चैंपियनशिप में मिला एतिहासिक कांस्य पदक

स्मृति मंधाना ने एक साल में 1,000 रन बनाकर इतिहास रचा, वनडे में 5,000 का आंकड़ा पार किया

ग्लेन मैक्सवेल हमेशा बने हैं इस भारतीय स्पिनर के शिकार, अब BBL में होगा मुकाबला

अगला लेख