नेमार ने स्वीकार किया कि विश्व कप में बढ़ा चढ़ाकर प्रतिक्रियाएं दी

Webdunia
सोमवार, 30 जुलाई 2018 (16:04 IST)
साओ पाउलो। नेमार ने एक प्रायोजक के विज्ञापन के जरिए यह स्वीकार किया कि रूस में हुए फुटबॉल विश्व कप के दौरान फाउल का शिकार होने पर उन्होने बढा चढाकर प्रतिक्रिया व्यक्त की।
 
 
रविवार को जारी वीडियो में नेमार को पहली बार आलोचनाएं स्वीकार करते और भविष्य में इसमें सुधार लाने की बात कहते देखा गया। नेमार ने विश्व कप में दो गोल किए। ब्राजील की टीम क्वार्टर फाइनल में बेल्जियम से हारकर बाहर हो गई थी। मैदान पर नाटकबाजी करने के लिए नेमार की काफी आलोचना हुई। उन्हें अक्सर मैचों के दौरान गुलाटी मारते, डाइव लगाते या रैफरियों से भिड़ते देखा गया।
 
नेमार ने कहा कि मैं अपने भीतर के लड़के को जिंदा रखने के लिए लड़ता हूं। आपको लगता होगा कि मैं गिरता बहुत हूं लेकिन मैं गिरता नहीं। मैं टूट जाता हूं।

<

Eu caí. Mas só quem cai, pode se levantar. Você pode continuar jogando pedra. Ou pode jogar essas pedras fora e me ajudar a ficar de pé. Porque quando eu fico de pé, parça, o Brasil inteiro levanta comigo.#umnovohomemtododia

Assista o vídeo na íntegra: https://t.co/GKvLfqOIbB pic.twitter.com/3EFBx68zL8

July 30, 2018 >
उन्होने कहा कि मैने आलोचना स्वीकार करने में लंबा समय लिया। मैने आइने में खुद को देखकर पूरी तरह बदलने का वादा करने में लंबा समय लिया। लेकिन जो गिरते हैं, वही फिर उठते हैं। (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

ब्रिटेन में चुनाव लड़ेंगे इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर

T20 World Cup : इस वजह से नहीं बना सके रिंकू सिंह टीम में जगह

IPL 2024 : हर्षित राणा पर लगा बैन, हरकत वापस दोहराने की मिली सजा

T20 World Cup : रिंकू सिंह का क्या था कसूर? हार्दिक पर क्यों मेहरबान चयनकर्ता?

IPL 2024 MI vs LSG: लखनऊ ने मुबंई को 4 विकेटों से हराया

अगला लेख