Hanuman Chalisa

ओलंपिक दीप प्रज्वलित करना सपने जैसा : किम युना

Webdunia
शनिवार, 10 फ़रवरी 2018 (15:07 IST)
प्योंगचांग। दक्षिण कोरिया की फिगर स्केट खिलाड़ी किम युना ने शीतकालीन ओलंपिक के दीप प्रज्वलित करने को भावनात्मक पल बताते हुए कहा कि उन्हें डर था कि कहीं मशाल गिर न जाए।
 
 
वेंकुवर खेल 2010 में स्वर्ण पदक जीतने वाली इस 27 वर्षीय खिलाड़ी ने 4 साल बाद सोच्चि में रजत पदक अपने नाम किया था। शुक्रवार को उद्घाटन समारोह में किम को दोनों कोरियाई देशों की संयुक्त महिला हॉकी टीम की खिलाड़ी चुंग सु ह्योन (उत्तर कोरिया) और पार्क जोंग-आह (दक्षिण कोरिया) ने मशाल थमाया जिसे लेकिन वे 120 सीढ़ियां चढ़ीं और दीप प्रज्वलित किया।
 
उन्होंने कहा कि मैं 10 साल से स्केटिंग कर रही हूं लेकिन यह पहली बार है, जब मैंने इतनी ऊंचाई पर स्केटिंग का प्रदर्शन किया। जब आप स्पर्धा के लिए बर्फ पर होते हैं तो आप वास्तव में भीड़ को नहीं देख पाते हैं। आप बस गिरने से बचने के बारे में सोचते है और अपने स्केटिंग पर ध्यान केंद्रित करते हैं।
 
उन्होंने कहा कि मैंने पहली बार इतने सारे लोगों के सामने ऐसा किया। यहां दीप प्रज्वलित करना सपने की तरह था। मैं काफी भावुक हो गई थी। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

T-20I WorldCup के मैन ऑफ द टूर्नामेंट और फाइनल के मैन ऑफ द मैच के बीच छिड़ी एक दिलचस्प जंग

CSK की 7वीं लगातार हार, Thala For a Reason टीम को हुआ क्या?

बिना हाथ पांव के पायल ने शीतल को हराकर उलटफेर करते हुए स्वर्ण जीता, भारत बैंकॉक पैरा तीरंदाजी में शीर्ष पर

मुझसे जलते हैं, एजेंडा है : अंजिक्य रहाणे का जोरदार जवाब, आंकड़े देख सोच में पड़ जाएंगे आप भी

मरियम पर तंज कसना भारी पड़ा नसीम को, 72 हजार डॉलर का लगा जुर्माना

अगला लेख