रोनाल्डो ने कोका-कोला की बोतल क्या हटाई, कंपनी को लग गया 4 अरब डॉलर का चूना (वीडियो)

Webdunia
गुरुवार, 17 जून 2021 (07:10 IST)
बुडापेस्ट:पुर्तगाली सुपरस्टार क्रिस्टियानो रोनाल्डो के यहां यूरोपीय चैम्पियनिशप में प्रेस कांफ्रेस के दौरान अपने सामने से कोका-कोला की बोतल हटाने से दुनिया की इस दिग्गज पेय पदार्थ कंपनी को चार अरब डॉलर का झटका लगा।
 
रोनाल्डो फिटनेस को लेकर काफी सतर्क रहते हैं और वह पहले भी कार्बोनेटिड पेय पदार्थों के प्रति अपनी असहजता के बारे में बात कर चुके हैं।
 
उन्होंने पुर्तगाल के सोमवार को हंगरी के खिलाफ शुरूआती मुकाबले से पहले प्रेस कांफ्रेंस में अपने सामने रखी कोका-कोला की कांच की दो बोतलों को एक तरफ हटा दिया।
 
यह वीडियो इसके बाद से वायरल हो गया है क्योंकि 36 साल के यूवेंटस के स्ट्राइकर ने कोका-कोला के बजाय पानी की बोतल को उठाया और पुर्तगाली भाषा में कहा, ‘अगुआ (पानी)’ और ऐसा लग रहा था कि वह एरिएटिड ड्रिंक्स के बजाय पानी को अपनाने की सलाह दे रहे थे।
<

No Coca-Cola 

Cristiano Ronaldo treats his body like a temple 

The greatest because he works the hardest  pic.twitter.com/nkOEBW12Iq

— Goal (@goal) June 16, 2021 >
मीडिया रिपोर्टों के अनुसार यूरो 2020 के अधिकारिक प्रायोजकों में से एक कोका-कोला के शेयर की कीमत इसके तुरंत बाद 56.10 डॉलर से 55.22 डॉलर घट गयी।
 
कोका-कोला का बाजार मूल्यांकन भी 242 अरब डॉलर से घटकर 238 अरब डॉलर हो गया जिसमें उसे चार अरब डॉलर का झटका लगा। इस घटना पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कोका-कोला ने बयान में कहा, ‘‘हर कोई अपने स्वाद और जरूरतों के हिसाब से अपनी ड्रिंक्स चुनने का हकदार है।

यह छोटी सी घटना इतनी बड़ी हो जाएगी किसी ने सोचा भी न था। फुटबॉल फैंस ने इस पर बहुत ही फनी मीम्स बनाकर ट्विटर पर अपलोड किए। देखिए ट्विटर हैंडल्स की प्रतिक्रिया(भाषा)
<

CocaCola Stock after Ronaldo removed bottles of coke from the table pic.twitter.com/vLlEszXAtE

— Bawaal (@iamBawaal) June 16, 2021 async src="https://platform.twitter.com/widgets.js" charset="utf-8"> > <

Ronaldo After Rejected #CocaCola
Le Water Company To Ronaldo : pic.twitter.com/IxBksD2nta

< —  (@iak_17) June 16, 2021 async src="https://platform.twitter.com/widgets.js" charset="utf-8"> > <

#CocaCola rejected by ronaldo whereas Messi endorses Pepsi. This rivalry is love. pic.twitter.com/Jtqg4ZRqHl

< — Mohit Kumar (@mohit_babu1) June 16, 2021 async src="https://platform.twitter.com/widgets.js" charset="utf-8"> > <

Well, That Escalated Quickly#CocaCola #CristianoRonaldo pic.twitter.com/63hS766exP

< — Jeffrey Kulangara (@longerrusername) June 16, 2021 async src="https://platform.twitter.com/widgets.js" charset="utf-8"> > <

Reason behind the loss in market of #Cocacola Company pic.twitter.com/MNDxiE4h9a

< — Kamal Kashyap (@_memecancer) June 16, 2021 async src="https://platform.twitter.com/widgets.js" charset="utf-8"> >
Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

archery cup : भारतीय पुरुष और महिला कंपाउंड टीमों ने तीरंदाजी में स्वर्ण पदक जीता

विश्व रिकॉर्ड पीछा करते हुए पंजाब किंग्स ने केकेआर को हराया

IPL 2024: RR vs LSG का मैच होगा धमाकेदार, दोनों ही टीम हैं दमदार

ICC T20I World Cup के Brand Ambassador बने ऑलराउंडर युवराज सिंह

क्या 2003 के विश्वकप फाइनल में रिकी पोंटिंग के बल्ले में था स्प्रिंग? वीडियो हुआ वायरल