साक्षी को ढाई करोड़ का चेक, बनीं 'बेटी बचाओ' एम्बेसेडर

Webdunia
बुधवार, 24 अगस्त 2016 (17:34 IST)
नई दिल्ली। भारत को रियो ओलंपिक खेलों का पहला पदक दिलवाने वाली महिला पहलवान  और कांस्य पदक विजेता साक्षी मलिक बुधवार को स्वदेश लौट आईं, जहां उनका जोरदार  स्वागत किया गया। वहीं हरियाणा सरकार ने महिला खिलाड़ी को नकद पुरस्कार देने के साथ ही 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' का ब्रांड एम्बेसेडर नियुक्त किया है।
साक्षी जब इंदिरा गांधी हवाई अड्डे पर पहुंची तो वहां बड़ी संख्या में मौजूद लोगों ने उनका  फूलमालाएं पहनाकर जमकर स्वागत किया। साक्षी ने यहां पत्रकारों से कहा कि पूरे हिन्दुस्तान  ने मेरा साथ दिया और जिस तरह का स्वागत मेरा हुआ है, मैं उसे देखकर हैरान हूं और बहुत  ही खुश हूं। मैं सभी की आभारी हूं।
 
इसके बाद बहादुरगढ़ में साक्षी के सम्मान में एक खास कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहां  हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर ने महिला पहलवान को 2.50 करोड़ रुपए का चेक  वितरित किया। इस दौरान राज्य सरकार के खेलमंत्री अनिल विज भी साक्षी के साथ मौजूद थे।  विज भी रियो ओलंपिक से लौटे हैं। इसके अलावा कई अन्य मंत्री और बड़े अधिकारी भी मौजूद  थे।
 
इसी दौरान हरियाणा के मुख्यमंत्री ने साक्षी को राज्य में 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' अभियान का  ब्रांड एम्बेसेडर भी नियुक्त किया। उन्होंने कहा कि साक्षी राज्य में इस अभियान का चेहरा  होंगी। 
 
साक्षी ने महिलाओं के 58 किग्रा भार वर्ग कुश्ती में रेपचेज राउंड में कांस्य पदक जीता था, जो  रियो ओलंपिक खेलों में भारत को मिला पहला पदक था। इसके बाद बैडमिंटन में पीवी सिंधु ने  रजत पदक जीता और 118 सदस्यीय भारतीय दल मात्र इन 2 महिलाओं के पदक के साथ ही  स्वदेश लौट सका। (वार्ता) 

Show comments

हार्दिक पंड्या के लिए नहीं हो रही मुश्किलें खत्म, वर्ल्ड कप से पहले लगा एक मैच का Ban

Impact Player Rule ने आल राउंडर से ज्यादा किया गेंदबाजों को प्रभावित: शाहबाज अहमद

Paris Olympics से ठीक पहले ट्रॉयल्स से गुजरना पड़ सकता है इन पहलवानों को

ICC Tournament में भारत से खेलने के मामले में पाकिस्तान मानसिक रूप से पिछड़ जाता है: मिसबाह

Sunil Chhetri Retirement : भारतीय कप्तान ने किया संन्यास का ऐलान, गोल के मामले में Ronaldo और Messi के साथ टॉप पर

IPL Playoff में बैंगलुरू ने बनाई जगह, चेन्नई को नहीं छूने दिया 200 रनों का आंकड़ा

IPL Playoff के लिए बैंगलूरू को चेन्नई को 201 रनों तक रोकने की जरूरत

शीर्ष पर काबिज कोलकाता को हराकर दूसरा स्थान पक्का करना चाहेंगे राजस्थान

CSK vs RCB चेन्नई ने बैंगलूरू के खिलाफ टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी (Video)

सुनील गावस्कर ने की रोहित शर्मा की तारीफ, कहा वर्ल्ड कप के लिए अच्छे संकेत

अगला लेख