देश में शोक की लहर, शाहिद को भावभीनी श्रद्धांजलि

Webdunia
बुधवार, 20 जुलाई 2016 (19:00 IST)
नई दिल्ली। मॉस्को ओलंपिक खेलों में हॉकी का आखिरी स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा रहे मोहम्मद शाहिद का बुधवार को बीमारी के बाद निधन हो गया जिस पर खेल जगत, राजनीति और अलग-अलग क्षेत्रों की हस्तियों ने गहरा शोक व्यक्त किया है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, खेलमंत्री विजय गोयल, केंद्रीय राज्यमंत्री और ओलंपिक पदक विजेता निशानेबाज राज्यवर्धन सिंह राठौड़, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, शाहिद के साथी खिलाड़ी जफर इकबाल और एमएम सौमाया, हॉकी इंडिया के अध्यक्ष नरेन्द्र ध्रुव बत्रा, भारतीय हॉकी टीम के कप्तान पीआर श्रीजेश, राष्ट्रीय बैडमिंटन कोच पुलेला गोपीचंद, पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग और सांसद मनोज तिवारी ने शाहिद के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए इसे देश के लिए बड़ी क्षति बताया है।
शाहिद के सबसे मजबूत जोड़ीदार और उनके साथ 7 वर्षों से भी अधिक राष्ट्रीय हॉकी टीम का हिस्सा रहे जफर ने कहा कि यह मेरे लिए सबसे बड़े दुख की घड़ी है। वे मेरे सबसे करीबी टीम साथी थे और हम मिलकर कई वर्ष साथ खेले थे।
 
शाहिद के पूर्व ओलंपिक टीम साथी एमएम सौमाया ने भी भरे हुए शब्दों में कहा कि मेरे लिए यह यकीन करना मुश्किल है कि शाहिद अब नहीं रहे। 80 के दशक में उनके खेल के लाखों दीवाने थे। उनके खेल को देखना ही बड़े सौभाग्य की बात थी। शाहिद और जफर की जोड़ी कमाल की थी। जफर की गजब की तेजी और शाहिद की ड्रिब्लिंग ने भारतीय हॉकी को नई ऊंचाइयां दी थीं।
 
राष्ट्रीय बैडमिंटन टीम के कोच गोपीचंद ने कहा कि मुझे यह खबर सुनकर गहरा झटका लगा है। यह हमारे लिए ही नहीं बल्कि पूरे खेल जगत के लिए बड़ी क्षति है। शाहिद हॉकी के बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक थे और उन्होंने अपने खेल से देश को गौरवान्वित किया था।
 
भारतीय टीम का रियो ओलंपिक में नेतृत्व करने जा रहे गोलकीपर और कुछ ही दिन पहले शाहिद से अस्पताल मिलने गए पीआर श्रीजेश ने कहा कि मेरे पास तो शब्द ही नहीं हैं। हमने हाल ही में उनसे मुलाकात की थी और उस समय उनकी हालत बहुत गंभीर थी। भारतीय हॉकी के लिए यह बहुत बड़ी क्षति है। 
 
पूर्व क्रिकेटर सहवाग ने सोशल नेटवर्किंग साइट पर लिखा कि शाहिद के रूप में हमने दुनिया के दिग्गज खिलाड़ी को खो दिया है, मेरी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ हैं। राठौड़ ने लिखा कि मेरी संवेदनाए शाहिद के परिवार के साथ हैं, जो अब हमारे साथ नहीं हैं। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे।
 
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी पूर्व हॉकी खिलाड़ी के निधन पर शोक जताते हुए कहा कि मुझे शाहिद के निधन के बारे में पता चला। हमने बेहतरीन खिलाड़ी को खो दिया है। मैं इस खबर से बहुत दुखी हूं। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ हैं।
 
भारतीय एथलेटिक्स महासंघ ने एथलेटिक्स समुदाय की ओर से शोक व्यक्त करते हुए उन्हें एक महान हॉकी खिलाड़ी बताया। फेडरेशन ने कहा कि एक सच्चे खिलाड़ी के निधन से हम स्तब्ध हैं और यह पूरे देश के लिए बड़ी क्षति है।
 
मनोज तिवारी ने लिखा कि शाहिद के निधन से मैं दुखी हूं। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे। उत्तरप्रदेश ओलंपिक संघ के संयुक्त सचिव विजय बहादुर पाठक ने भी शाहिद के निधन पर गहरा शोक जताया है। (वार्ता)
Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

ब्रिटेन में चुनाव लड़ेंगे इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर

T20 World Cup : इस वजह से नहीं बना सके रिंकू सिंह टीम में जगह

IPL 2024 : हर्षित राणा पर लगा बैन, हरकत वापस दोहराने की मिली सजा

T20 World Cup : रिंकू सिंह का क्या था कसूर? हार्दिक पर क्यों मेहरबान चयनकर्ता?

IPL 2024 MI vs LSG: लखनऊ ने मुबंई को 4 विकेटों से हराया

अगला लेख