Hanuman Chalisa

पाकिस्तान डेविस कप में करेगा भारत की मेजबानी

Webdunia
गुरुवार, 27 जून 2019 (21:07 IST)
नई दिल्ली। भारत और पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय खेल संबंध लंबे समय से टूटे पड़े हैं लेकिन पाकिस्तान को इस साल सितंबर में डेविस कप मुकाबले में भारत की मेजबानी करनी है।
 
पाकिस्तान और भारत के बीच डेविस कप एशिया-ओसनिया जोन के ग्रुप 1 का मुकाबला ग्रास कोर्ट पर इस्लामाबाद के पाकिस्तान स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खेला जाना है। हाल में अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) ने भारत पर से अंतरराष्ट्रीय खेलों की मेजबानी करने को लेकर लगा प्रतिबंध हटाया था।
 
दरअसल, इस साल के शुरू में दिल्ली में निशानेबाजी विश्व कप का आयोजन हुआ था जिसमें पाकिस्तान के 2 निशानेबाजों को विश्व कप में भाग लेने के लिए वीजा नहीं मिल पाया था।
 
आईओसी ने इस मामले पर कड़ा कदम उठाते हुए पाकिस्तानी निशानेबाजों की स्पर्धा से ओलंपिक कोटा ही समाप्त कर दिया था। दिल्ली में विश्व कप की मेजबानी किसी तरह बच पाई थी। लेकिन आईओसी ने इसके बाद भारत पर अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की मेजबानी को लेकर प्रतिबंध लगा दिया था।
 
भारत सरकार के आईओसी को आश्वासन देने के बाद विश्व संस्था ने यह प्रतिबंध समाप्त किया था। भारतीय खेल मंत्रालय ने कहा था कि खेल आयोजनों की मेजबानी में किसी की प्रतिभागिता को लेकर कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी। भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) ने भी इस फैसले का स्वागत किया था। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप

अगला लेख