पंकज आडवाणी को दोहरा खिताब, 21वीं बार बने विश्व चैंपियन

Webdunia
रविवार, 18 नवंबर 2018 (21:18 IST)
यांगून। भारत के दिग्गज क्यू खिलाड़ी पंकज आडवाणी ने रविवार को यहां आईबीएसएफ विश्व बिलियर्ड्स चैंपियनशिप के लंबे और छोटे दोनों प्रारूपों के खिताब को रिकॉर्ड चौथी बार अपने नाम किया।
 
 
बेंगलुरु के 33 साल के आडवाणी के लिए यह 21वां विश्व खिताब है। आडवाणी ने फाइनल में दो बार के एशियाई रजत पदक विजेता भारत के ही बी. भास्कर को फर्स्ट टू 1500 (1500 अंक पहले पूरा करने का प्रारूप) मुकाबले में शिकस्त दी।
 
आडवाणी ने 190 के ब्रेक के साथ शुरुआत करने के बाद 173 और 198 का ब्रेक बना भास्कर पर बड़ी बढ़त कायम कर ली। वे जब 1000 अंक तक पहुंचे, उस समय भास्कर के सिर्फ 206 अंक थे। आडवाणी दुनिया के इकलौते खिलाड़ी हैं, जो विश्व स्तर पर बिलियर्ड्स और स्नूकर खेलते हैं तथा निरंतर जीत हासिल करते हैं। आडवाणी इस साल 3 विश्व खिताब जीत चुके हैं। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

archery cup : भारतीय पुरुष और महिला कंपाउंड टीमों ने तीरंदाजी में स्वर्ण पदक जीता

विश्व रिकॉर्ड पीछा करते हुए पंजाब किंग्स ने केकेआर को हराया

IPL 2024: RR vs LSG का मैच होगा धमाकेदार, दोनों ही टीम हैं दमदार

ICC T20I World Cup के Brand Ambassador बने ऑलराउंडर युवराज सिंह

क्या 2003 के विश्वकप फाइनल में रिकी पोंटिंग के बल्ले में था स्प्रिंग? वीडियो हुआ वायरल

अगला लेख