दिल्ली के दिलेरों ने कबड्डी लीग के पहले संस्करण में मुंबई को 56-35 से पीटा

Webdunia
शुक्रवार, 17 मई 2019 (18:16 IST)
पुणे। दिलेर दिल्ली टीम ने बालेवाड़ी स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स परिसर में खेले गए पारले इंडो इंटरनेशनल प्रीमियर कबड्डी लीग (आईपीकेएल) के पहले संस्करण के अपने तीसरे ग्रुप मुकाबले में मुंबई छे राजे को गुरुवार रात को 56-35 के अंतर से हरा दिया।
 
दिल्ली की यह 2 मैचों में दूसरी जीत है जबकि मुंबई को 2 मैचों में पहली हार मिली है। इस तरह दिल्ली ने अपने स्टार रेडर नवीन कुमार के नेतृत्व में मुंबई को बड़े अंतर से हराते हुए पूल बी में टॉप पर पहुंच गई है। दिल्ली की टीम ने पहला क्वार्टर 14-12, दूसरा क्वार्टर 12-5, तीसरा क्वार्टर 12-8 और चौथा क्वार्टर 18-10 से अपने नाम किया।
 
मुंबई ने पहले क्वार्टर में दिलजीत के सुपर रेड की मदद से 5-0 की बढ़त के साथ शुरुआत की लेकिन बाद में वह पिछड़ गई। दिल्ली ने भी वापसी की कोशिश जारी रखते हुए स्कोर 5-10 कर दिया और फिर नवीन के सुपर रेड की मदद से स्कोर 8-10 कर दिया। अगली रेड में सुनील ने 1 अंक और लिया और स्कोर 9-10 हो गया और फिर मुंबई को ऑल आउट कर दिल्ली की टीम 13-11 से आगे हो गई।
 
दूसरे क्वार्टर में दिल्ली का जबरदस्त दबदबा रहा। उसने यह क्वार्टर 12-5 से अपने नाम किया। उसने मुंबई को ऑल आउट करते हुए 22-14 की बढ़त हासिल कर ली। ऑल आउट होने के बाद मुंबई ने अपने स्टार रेडर दिलजीत की मदद से स्कोर 17-23 करने में सफलता हासिल की लेकिन दिल्ली ने एक बार फिर 3 अंक लेते हुए स्कोर 26-17 कर दिया।
 
तीसरे क्वार्टर में दिल्ली ने 2 अंक लुटा दिए। स्कोर 27-19 हो चुका था। इसके बाद दिल्ली को भी 3 अंक मिले। स्कोर 30-19 हो गया लेकिन दिलजीत ने सुपर रेड करते हुए मुंबई को 3 अंक दिला दिए। स्कोर 30-22 हो चुका था। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

लीड्स की हार का एकमात्र सकारात्मक पहलू: बल्लेबाजी में बदलाव पटरी पर

ICC के नए टेस्ट नियम: स्टॉप क्लॉक, जानबूझकर रन पर सख्ती और नो बॉल पर नई निगरानी

बर्फ से ढंके रहने वाले इस देश में 3 महीने तक फुटबॉल स्टेडियमों को मिलेगी 24 घंटे सूरज की रोशनी

The 83 Whatsapp Group: पहली विश्वकप जीत के रोचक किस्से अब तक साझा करते हैं पूर्व क्रिकेटर्स

क्या सुनील गावस्कर के कारण दिलीप दोषी को नहीं मिल पाया उचित सम्मान?

अगला लेख