कश्यप दूसरे दौर में, अजय और सिंधू हारे

Webdunia
गुरुवार, 10 सितम्बर 2015 (00:08 IST)
टोक्यो। भारत के स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पारूपल्ली कश्यप ने बुधवार को यहां जापान ओपन सुपर सीरीज बैडमिंटन टूर्नामेंट के दूसरे दौर में जगह बनाई, लेकिन अजय जयराम, पीवी सिंधू और ज्वाला गुट्टा तथा अश्विनी पोनप्पा की महिला युगल जोड़ी पहले दौर की बाधा को पार करने में विफल रही।
कल 29 बरस के हुए राष्ट्रमंडल खेलों के चैम्पियन कश्यप ने पहले दौर में स्थानीय खिलाड़ी ताकुम उएदा के पहले गेम में 3-2 के स्कोर पर मैच से हटने पर दूसरे दौर में जगह बनाई।
 
विश्व चैम्पियनशिप की दो बार की कांस्य पदक विजेता सिंधू महिला एकल में जापान की मिनात्सु मितानी की चुनौती तोड़ने में नाकाम रहीं और उन्हें पहले दौर में ही 13-21, 21-17, 11-21 से हार का सामना करना पड़ा।
 
डच ओपन चैम्पियन अजय को भी पुरुष एकल के पहले दौर में ही शिकस्त का सामना करना पड़ा। उन्हें डेनमार्क के सातवें वरीय विक्टर एक्सेलसेन ने 21-10, 21-10 से हराया।
 
ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों की रजत पदक विजेता ज्वाला और अश्विनी की जोड़ी को हालांकि झाओ युनलेई और झोंग कियानशिन की चीन की आठवीं वरीय जोड़ी के खिलाफ 54 मिनट में 20-22, 21-18, 13-21 से शिकस्त झेलनी पड़ी।
 
प्रादन्या गाडरे और एन सिक्की रेड्डी की महिला युगल जोड़ी भी पहले दौर में मिसाकी मातसुतोमो और अयाका ताकाहाशी की जापान की शीर्ष वरीय जोड़ी से 6-21, 17-21 से हार गई। (भाषा)
Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

ब्रिटेन में चुनाव लड़ेंगे इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर

T20 World Cup : इस वजह से नहीं बना सके रिंकू सिंह टीम में जगह

IPL 2024 : हर्षित राणा पर लगा बैन, हरकत वापस दोहराने की मिली सजा

T20 World Cup : रिंकू सिंह का क्या था कसूर? हार्दिक पर क्यों मेहरबान चयनकर्ता?

IPL 2024 MI vs LSG: लखनऊ ने मुबंई को 4 विकेटों से हराया