11 लाख लोग ले चुके हैं 'खेलो इंडिया' को सफल बनाने की शपथ

Webdunia
मंगलवार, 30 जनवरी 2018 (20:23 IST)
नई दिल्ली। केंद्र सरकार के 'खेलो इंडिया अभियान' को सफल बनाने के लिए अब तक 11 लाख लोग शपथ ले चुके हैं। खेलो इंडिया अभियान के तहत पहले खेलो इंडिया स्कूल गेम्स का आयोजन 31 जनवरी से 8 फरवरी तक राष्ट्रीय राजधानी के पांच आयोजन स्थलों पर होगा।


इसके तहत 16 खेलों में 3200 से अधिक खिलाड़ी हिस्सा लेंगे और 199 स्वर्ण पदकों के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगे। खेलो इंडिया के माध्यम से सरकार कम उम्र में ही प्रतिभाओं को तलाशकर उन्हें अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत के चैम्पियन के तौर पर तैयार करना चाहती है।

केंद्रीय खेलमंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर ने हाल में खेलो इंडिया शपथ को लांच किया था। इसके अलावा खेलो इंडिया गीत को अपने लांच के दो दिनों के भीतर 20 करोड़ लोगों द्वारा पसंद किया जा चुका है। अब तक 11 लाख लोग खेलो इंडिया शपथ ले चुके हैं।

खेलो इंडिया शपथ को इन खेलों को सफल बनाने के उद्देश्य से शुरू किया गया था। खेलो इंडिया शपथ जैसे और जितना हो सके, लोगों को देश की खेल भावना को बनाए रखने और उसे बढ़ाने का संदेश देता है। यह उस क्रांतिकारी अभियान के प्रति भारत का शपथ है, जिसके तहत जमीनी स्तर से खिलाड़ियों को चुनकर उन्हें वैश्विक स्तर पर चमकने के लिए तैयार किया जाएगा। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

गंभीर दौर की शुरूआत, क्या कोच का था विराट और रोहित के इस्तीफे में हाथ?

सिर झुकाए कोहली ने रेल्वे के सांगवान पर बोल्ड होने के बाद ही बना लिया होगा संन्यास का मन (Video)

Fab Four में सबसे आगे थे विराट, जानें कैसे 5 साल में चले गए सबसे पीछे

टेस्ट क्रिकेट से रोहित शर्मा और विराट कोहली का संन्यास: भारतीय टीम पर कितना असर पड़ेगा?

टेस्ट टीम में रोहित शर्मा विराट कोहली की जगह भर सकते हैं यह 5 युवा चेहरे

अगला लेख