टोक्यो ओलंपिक स्थगित होने का पेरिस ओलंपिक 2024 पर असर नहीं : टोनी

Webdunia
बुधवार, 25 मार्च 2020 (14:34 IST)
पेरिस। कोरोना वायरस संक्रमण के कारण टोक्यो ओलंपिक स्थगित होने का असर पेरिस में 2024 में होने वाले खेलों पर नहीं पड़ेगा। आयोजन समिति के प्रमुख टोनी एस्तांगुत ने यह बात कही। 
 
आईओसी अध्यक्ष थामस बाक ने जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे से कल फोन पर बात करने के बाद टोक्यो ओलंपिक 2021 तक स्थगित करने का फैसला किया। एस्तांगुत ने कहा कि इसका पेरिस खेलों पर असर नहीं पड़ेगा और वे टोक्यो ओलंपिक के 3 साल बाद होंगे। 
 
उन्होंने कहा, ‘टोक्यो ओलंपिक को स्थगित करने का फैसला सही है। हम अपने खेलों की तैयारी कर रहे हैं और टोक्यो खेलों का असर उस पर नहीं पड़ेगा। हर जगह के हालात दूसरे हैं। हमें उस तरह का बुनियादी ढांचा खड़ा नहीं करना है। हम अपने शेड्यूल के हिसाब से काम कर रहे हैं।’ 

फोटो साभार ट्विटर

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

लीड्स की हार का एकमात्र सकारात्मक पहलू: बल्लेबाजी में बदलाव पटरी पर

ICC के नए टेस्ट नियम: स्टॉप क्लॉक, जानबूझकर रन पर सख्ती और नो बॉल पर नई निगरानी

बर्फ से ढंके रहने वाले इस देश में 3 महीने तक फुटबॉल स्टेडियमों को मिलेगी 24 घंटे सूरज की रोशनी

The 83 Whatsapp Group: पहली विश्वकप जीत के रोचक किस्से अब तक साझा करते हैं पूर्व क्रिकेटर्स

क्या सुनील गावस्कर के कारण दिलीप दोषी को नहीं मिल पाया उचित सम्मान?

अगला लेख