Goalkeeper और Player of the year बने श्रीजेश और हरमनप्रीत, FIH ने दिया अवार्ड

हरमनप्रीत और श्रीजेश को FIH का शीर्ष पुरस्कार

WD Sports Desk
शनिवार, 9 नवंबर 2024 (16:08 IST)
भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह और दिग्गज पीआर श्रीजेश ने वर्ष 2024 के लिए क्रमशः एफआईएच प्लेयर ऑफ द ईयर (वर्ष का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी) और गोलकीपर ऑफ द ईयर पुरस्कार (वर्ष का सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर) हासिल किया है।

हरमनप्रीत और श्रीजेश दोनों को कल रात ओमान में 49वीं एफआईएच कांग्रेस के दौरान यह सम्मान मिला।हरमनप्रीत ने शीर्ष पुरस्कार हासिल करने के लिए नीदरलैंड के जोएप डी मोल और थियरी ब्रिंकमैन, जर्मनी के हेंस मुलर और इंग्लैंड के जैक वालेस को पीछे छोड़ा।

भारतीय कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने पेरिस ओलंपिक में सर्वाधिक 10 गोल किए थे। उन्होंने क्वार्टर फाइनल और सेमीफाइनल में गोल करने के अलावा स्पेन के खिलाफ कांस्य पदक के मैच में भारत की तरफ से दोनोंं गोल किए। भारत ने यह मैच 2-1 से जीतकर ओलंपिक में लगातार दूसरी बार पोडियम स्थान हासिल किया।

पेरिस ओलंपिक के बाद खेल से संन्यास लेने वाले श्रीजेश ने गोलकीपर वर्ग में शीर्ष पुरस्कार हासिल करने की दौड़ में नीदरलैंड के पिरमिन ब्लैक, स्पेन के लुइस कैलज़ाडो, जर्मनी के जीन पॉल डेनेबर्ग और अर्जेंटीना के टॉमस सैंटियागो को पीछे छोड़ा।

उन्होंने कहा,‘‘मैं हमें हर स्तर पर सफलता हासिल करने का मौका देने के लिए हॉकी इंडिया का विशेष आभार व्यक्त करता हूं। मेरी पत्नी और बेटी आज यहां हैं और उनके सामने यह पुरस्कार प्राप्त करना मेरे लिए बहुत मायने रखता है। इसलिए इसे संभव बनाने वाले सभी लोगों को धन्यवाद।’’

ओलंपिक में दो पदक जीतने वाले श्रीजेश ने भी तीसरी बार वर्ष के सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर का पुरस्कार हासिल किया। इससे पहले उन्होंने 2020-21 और 2021-22 में यह पुरस्कार जीता था।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

Ro-Ko को वनडे विश्वकप 27 तक रोकने के पक्ष में नहीं BCCI , अब क्या होगा

आंकड़ों के लिहाज से दोनों टीमों के लिए ऐतिहासिक रही INDvsENG सीरीज (Video)

घर गिरवी रखकर एवरेस्ट पर चढ़ा, अफसरों की 'अनदेखी' से शीर्ष खेल पुरस्कार से चूका पर्वतारोही पाटीदार

Bazball भारत और ऑस्ट्रेलिया के सामने सीरीज जिताने में अक्षम, मक्कलम ने माना

रोहित कोहली खेलेंगे शुभमन की कप्तानी में? या लेंगे संन्यास, है बहुत से सवाल

अगला लेख