भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ियों के प्रदर्शन से कोच पुलेला गोपीचंद संतुष्ट

Webdunia
बुधवार, 14 नवंबर 2018 (18:58 IST)
मुंबई। भारतीय बैडमिंटन टीम के मुख्य राष्ट्रीय कोच पुलेला गोपीचंद ने वर्तमान वर्ष को भारतीय खिलाड़ियों के लिए मुश्किल करार दिया लेकिन उन्होंने संतोष व्यक्त किया कि प्रमुख प्रतियोगिताओं में टीम खिलाड़ी काफी हद तक अपने लक्ष्य हासिल करने में सफल रहे।
 
 
गोपीचंद ने बुधवार को यहां पत्रकारों से कहा कि कुल मिलाकर यह वर्ष हमारे लिए कड़ा रहा। हमने इस साल राष्ट्रमंडल खेलों, एशियाई खेलों और विश्व चैंपियनशिप जैसी बड़ी प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया तथा हमारे पास अपनी गलतियों में सुधार करने के लिए पर्याप्त समय नहीं था इसके बावजूद किदाम्बी श्रीकांत और पीवी सिंधू रैंकिंग में आगे रहे।
 
गोपीचंद ने कहा कि हमने प्रमुख प्रतियोगिताओं में पदक हासिल किए, चाहे वह एशियाई खेल हों, राष्ट्रमंडल या विश्व चैंपियनशिप। इसलिए मैं खिलाड़ियों के प्रदर्शन से खुश हूं और अब अगले साल के लिए तैयारी कर रहा हूं। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

archery cup : भारतीय पुरुष और महिला कंपाउंड टीमों ने तीरंदाजी में स्वर्ण पदक जीता

विश्व रिकॉर्ड पीछा करते हुए पंजाब किंग्स ने केकेआर को हराया

IPL 2024: RR vs LSG का मैच होगा धमाकेदार, दोनों ही टीम हैं दमदार

ICC T20I World Cup के Brand Ambassador बने ऑलराउंडर युवराज सिंह

क्या 2003 के विश्वकप फाइनल में रिकी पोंटिंग के बल्ले में था स्प्रिंग? वीडियो हुआ वायरल

अगला लेख