shiv chalisa

हसीन जहां ने बढ़ाई क्रिकेटर मोहम्मद शमी की मुसीबत, जारी हो सकता है वारंट

Webdunia
बुधवार, 14 नवंबर 2018 (18:54 IST)
कोलकाता। भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी चेक बाउंस होने के मामले में बुरी तरह फंस गए हैं। शमी की पत्नी हसीन जहां ने उनके खिलाफ चेक बाउंस के मामले में शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद कोलकाता की एक अदालत ने शमी को आदेश दिया है कि वे 15 जनवरी को पेश हों। यदि वे हाजिर नहीं होते हैं तो उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी हो सकता है।
 
 
शमी और उनकी पत्नी के बीच निकाह को लेकर विवाद चल रहा है। अलीपुर के न्यायिक मजिस्ट्रेट मोहम्मद जफर परवेज ने कहा कि अगर शमी निजी तौर पर उपस्थित नहीं होते हैं तो उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया जा सकता है।
 
शमी की पत्नी हसीन जहां ने लिखित पारक्रम्य कानून के अंतर्गत मामला दर्ज कराया था, क्योंकि कथित तौर पर इस क्रिकेटर ने उनके चेक का भुगतान रोक दिया था, जो दोनों के बीच विवाह को लेकर विवाद के बाद मासिक खर्चे के लिए दिया गया था।

न्यायिक मजिस्ट्रेट ने बुधवार को अदालत के समक्ष पेश होने का निर्देश दिया था, क्योंकि अक्टूबर में भी वे सुनवाई लिए नहीं पहुंचे थे। यह क्रिकेटर हालांकि बुधवार को भी सुनवाई के लिए नहीं पहुंचा।
 
शमी के वकील एसके सलीम हरमान ने न्यायाधीश परवेज के समक्ष अपील की थी कि शमी को वकील के जरिए पेश होने की स्वीकृति दी जाए। न्यायाधीश ने हालांकि कहा कि कानून सभी के लिए बराबर है और शमी को निजी तौर पर 15 जनवरी 2019 को पेश होने का निर्देश दिया।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

किस हाल में है रुपया? राहुल गांधी ने साधा मोदी सरकार पर निशाना

तेल में 'आग' से बिगड़ा निवेशकों का केलकुलेशन, शेयर बाजार में 4 दिन की तेजी पर भारी पड़ी 1 दिन की मुनाफा वसूली

ट्रंप का यू-टर्न! अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ने दिए युद्ध खत्म करने के संकेत

ईरान की 4000 KM वाली मिसाइल का डिएगो गार्सिया पर प्रहार! क्या भारत के पास पहुंच गई है जंग की आग?

बरेली की नसरीन बी ने बेकरी से बदली गांव की महिलाओं की तकदीर

सभी देखें

नवीनतम

एक्शन मोड में मुख्यमंत्री मोहन यादव, सीधी कलेक्टर और गुना एसपी हटाए, जानें पूरा मामला

दुश्मनों को छोड़ सबके लिए खुला है होर्मुज.. झुकने वाले नहीं हैं हम.. ट्रंप की चेतावनी पर ईरान का पलटवार

ट्रंप की 48 घंटे वाली धमकी पर अब ईरान ने कसा तंज, कहा- आप तो ईरान के लोगों को आजादी दिलाने आए थे...

PM Modi Record: 8,931 दिन पूरे कर PM मोदी बने सबसे लंबे समय तक सत्ता में रहने वाले सरकार प्रमुख, चामलिंग को छोड़ा पीछे

Weather Alert: 23-25 मार्च तक मौसम बदलेगा, कई राज्यों में बारिश-ओलावृष्टि, पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट

अगला लेख