सिंधु, साइना और श्रीकांत पर रहेंगी निगाहें

Webdunia
रविवार, 20 अगस्त 2017 (16:56 IST)
ग्लास्गो। रियो ओलंपिक की रजत विजेता पीवी सिंधु, पूर्व विश्व चैंपियनशिप रजत विजेता साइना नेहवाल और देश के शीर्ष पुरुष खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत 21 से 27 अगस्त तक यहां होने वाली विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप में भारत के लिए पहली बार स्वर्ण पदक जीतने के लक्ष्य के साथ उतरेंगे।
 
भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ियों ने इस साल लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है और उम्मीद की जा रही है कि विश्व बैडमिंटन में भारत के पहले स्वर्ण का सपना इस बार पूरा हो सकता है। भारत ने विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप के इतिहास में अब तक 1 रजत और 4 कांस्य पदक जीते हैं लेकिन उसके हाथ कोई स्वर्ण पदक नहीं लगा है।
 
पुरुष एकल में भारत को 1 कांस्य पदक, महिला एकल में 1 रजत और 2 कांस्य पदक तथा महिला युगल में 1 कांस्य पदक जीता है। महान प्रकाश पादुकोण ने 1983 में कोपेनहेगन में हुई विश्व चैंपियनशिप में पुरुष एकल में कांस्य पदक जीता था। इसके बाद ज्वाला गुट्टा और अश्विनी पोनप्पा की जोड़ी ने 2011 में लंदन में हुई विश्व चैंपियनशिप में महिला युगल का कांस्य पदक जीता।
 
रियो ओलंपिक की रजत पदक विजेता पीवी सिंधु ने 2013 में ग्वांगझू में और 2014 में कोपेनहेगन में हुई विश्व चैंपियनशिप में लगातार कांस्य पदक जीते। पूर्व नंबर 1 साइना नेहवाल ने 2015 में जकार्ता में हुई चैंपियनशिप में फाइनल में जगह बनाई लेकिन उन्हें रजत पदक से संतोष करना पड़ा। (वार्ता)
Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

लीड्स की हार का एकमात्र सकारात्मक पहलू: बल्लेबाजी में बदलाव पटरी पर

ICC के नए टेस्ट नियम: स्टॉप क्लॉक, जानबूझकर रन पर सख्ती और नो बॉल पर नई निगरानी

बर्फ से ढंके रहने वाले इस देश में 3 महीने तक फुटबॉल स्टेडियमों को मिलेगी 24 घंटे सूरज की रोशनी

The 83 Whatsapp Group: पहली विश्वकप जीत के रोचक किस्से अब तक साझा करते हैं पूर्व क्रिकेटर्स

क्या सुनील गावस्कर के कारण दिलीप दोषी को नहीं मिल पाया उचित सम्मान?

अगला लेख