Hanuman Chalisa

सिंधु, श्रीकांत की शानदार जीत, साइना बाहर

Webdunia
शुक्रवार, 27 अक्टूबर 2017 (07:42 IST)
पेरिस। खिताब के प्रबल दावेदार पीवी सिंधु और किदांबी श्रीकांत क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए, लेकिन फ्रेंच ओपन से साइना नेहवाल बाहर हो गईं। सात्विक साइराज रनकिरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी, डेनिश जोड़ी कोनराड पीटरसन और पीलर कोलडिंग को हरा कर क्वाटर फाइनल में पहुंच गई।
 
ओलंपिक में रजत पदक हासिल करने वाली पीवी सिंधु ने जापान की सायका ताकाहाशी को हराया। अब उनका मुकाबला चीन की शेन युफेई से होगा।

हालांकि, पूर्व विश्व नंबर 1 खिलाड़ी साइना 39 मिनट के मुकाबले में विश्व की नंबर पांच जापानी खिलाड़ी अकाने यामागुशी से हार गई। पिछले दो हफ्तों में इस जापानी खिलाड़ी से यह उनकी दूसरी हार है।
 
महिला डबल में अश्विनी पोनप्पा और एन सिक्की रेड्डी जापानी जोड़ी से हार गए। श्रींकांत ने हांगकांग के वोंग विंग की विंसेंट को 37 मिनट के मुकाबले में हराया। (भाषा) 

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

14 साल के वैभव सूर्यवंशी बने बिहार रणजी टीम के उपकप्तान

23 साल के हर्षित राणा पर झूठे आरोप लगाना शर्मनाक, गंभीर का श्रीकांत पर पलटवार

इंडोनेशिया से हारने के बाद भी भारत को BWF विश्व जूनियर मिश्रित टीम चैंपियनशिप में मिला एतिहासिक कांस्य पदक

स्मृति मंधाना ने एक साल में 1,000 रन बनाकर इतिहास रचा, वनडे में 5,000 का आंकड़ा पार किया

ग्लेन मैक्सवेल हमेशा बने हैं इस भारतीय स्पिनर के शिकार, अब BBL में होगा मुकाबला

अगला लेख