सिंधू और श्रीकांत दसवें, साइना नौवें स्थान पर

Webdunia
गुरुवार, 25 अगस्त 2016 (23:23 IST)
नई दिल्ली। रियो ओलंपिक में रजत पदक जीतकर इतिहास रचने वाली भारतीय स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पुसारला वेंकट सिंधू गुरुवार को जारी ताजा विश्व बैडमिंटन रैंकिंग में दसवें स्थान पर बरकरार हैं जबकि पुरुष  खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत एक स्थान की छलांग लगाकर दसवें स्थान पर पहुंच गए हैं।
        
विश्व बैडमिंटन संघ (बीडब्ल्यूएफ) की तरफ से जारी ताजा रैंकिंग में चोट के कारण रियो में ग्रुप चरण में हारकर खेलों से बाहर होने वाली साइना नेहवाल को चार स्थान का नुकसान उठाना पड़ा है और वह नौवें स्थान पर खिसक गई हैं। साइना ने हाल ही में अपने घुटने की सर्जरी कराई थी और फिलहाल वह अस्पताल में आराम कर रही हैं।
       
सिंधू के 63099 रेटिंग अंक हैं जबकि उनके एक कदम ऊपर साइना के 70209 अंक हैं। सिंधू को रियो के फाइनल में शिकस्त देकर स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाने वालीं स्पेन की कैरालिना मारिन 83680 अंकों के साथ शीर्ष पर कायम हैं। रियो में सेमीफाइनलिस्ट चीन की ली जुईरुई दूसरे और जापान की नोजोमी ओकुहारा तीसरे स्थान पर हैं। महिला युगल में ज्वाला गुट्टा और अश्विनी पोनप्पा की जोड़ी चार स्थान के नुकसान के बाद 26वें स्थान पर खिसक गई हैं। 
       
रियो क्वार्टर फाइनल में लिन डैन से हारकर बाहर होने वाले श्रीकांत 53886 रेटिंग अंकों के साथ 10वें स्थान पर हैं और देश के शीर्ष खिलाड़ी हैं। उनके बाद अजय जयराम एक स्थान के सुधार के साथ 21वें स्थान पर हैं। एचएस प्रणय तीन स्थान के नुकसान के बाद 37201 रेटिंग अंकों के साथ 31वें स्थान पर खिसक गए हैं। 
 
मलेशिया के ली चोंग वेई शीर्ष पर कायम हैं जबकि रियो के पुरुष एकल स्वर्ण पदक विजेता चीन के चेन लोंग दूसरे स्थान पर बने हुए हैं। चीन के लिन डैन तीसरे नंबर पर हैं। पुरुष युगल में भारत के बी सुमित रेड्डी और मनु अत्री की जोड़ी 21वें स्थान पर कायम है। (वार्ता) 

Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

ब्रिटेन में चुनाव लड़ेंगे इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर

T20 World Cup : इस वजह से नहीं बना सके रिंकू सिंह टीम में जगह

IPL 2024 : हर्षित राणा पर लगा बैन, हरकत वापस दोहराने की मिली सजा

T20 World Cup : रिंकू सिंह का क्या था कसूर? हार्दिक पर क्यों मेहरबान चयनकर्ता?

IPL 2024 MI vs LSG: लखनऊ ने मुबंई को 4 विकेटों से हराया

अगला लेख